फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Issue of dilapidated village roads raised in BDC meeting

Rampur News: बीडीसी की बैठक में उठा गांवों की जर्जर सड़कों का मुद्दा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jun 2024 06:26 AM IST
विज्ञापन
Issue of dilapidated village roads raised in BDC meeting
रामपुर। बीडीसी (ब्लॉक डेवलपमेंट काउंसिल) की बैठक में ग्राम पंचायतों में जल जीवन मिशन के तहत पानी की पाइप लाइन बिछाने के बाद जर्जर छोड़ी गईं सड़कों का मुद्दा छाया रहा। क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने कहा कि रास्ते ऊबड़-खाबड़ छोड़ दिए गए हैं, जिससे आए दिन हादसे हो रहे हैं।
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख शाहीन यूसुफ और बीडीओ ऋषिपाल सिंह ने आश्वस्त किया कि संबंधित एजेंसी को इस समस्या से अवगत कराते हुए शीघ्र समाधान कराया जाएगा। एडीओ पंचायत सुरेश सिंह ने बताया कि लगभग 150 विकास कार्यों के लिए प्रस्ताव मिले हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सुबह 11 बजे बीडीसी की बैठक की शुरुआत ब्लॉक प्रमुख शाहीन यूसुफ ने की। बीडीओ ने समस्त सदस्यों को अवगत कराया कि शासन द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का अधिकतम लाभ ग्रामीण क्षेत्र की जनता को पहुंचाना है। विभिन्न योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्ति को मिलना चाहिए यह कार्य ग्राम पंचायत अधिकारी, प्रधानों और बीडीसी सदस्यों के सहयोग से ही संभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि बिना भेदभाव के स्वार क्षेत्र में विकास कार्य कराए जा रहे हैं। चमरौआ के पूर्व विधायक अली यूसुफ अली ने कहा कि जनपद में स्वार ब्लॉक ही ऐसा ब्लॉक है जहां सरकार की मंशा के अनुरूप सबसे पहले कार्य को अंजाम दिया जाता है।
बैठक में दासिम पठान ने वार्ड-155 में सड़क बनवाने की मांग का प्रस्ताव दिया। अधिकतर सदस्यों ने ब्लॉक क्षेत्र में जल जीवन मिशन के अंतर्गत पाइप लाइन बिछाने के लिए खोदी गईं सड़कों और गलियों की शिकायत की। सदस्यों को अवगत कराया गया कि एक गांव से दूसरे गांव को जोड़ने वाले कार्य मनरेगा से कराए जाएंगे।

बैठक में एडीओ पंचायत सुरेश सिंह के अलावा जेई आरईएस और जेई एमआई समेत अन्य विभागों के अधिकारी, शमशाद पाशा, मुरशद पाशा, रिफाकत अली मौजूद रहे। एपीओ इंद्रपाल सिंह के अलावा अधिकतर बीडीसी सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed