{"_id":"66317d0e2ebc6bcf8606c589","slug":"irregularities-found-in-saifni-nagar-panchayat-building-rampur-news-c-282-1-rmp1005-120915-2024-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: सैफनी नगर पंचायत के भवन में मिलीं अनियमितताएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: सैफनी नगर पंचायत के भवन में मिलीं अनियमितताएं
Wed, 01 May 2024 04:51 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Wed, 01 May 2024 04:51 AM IST
विज्ञापन
सैफनी। मंगलवार को शिकायत के आधार सिटी मजिस्ट्रेट संदीप कुमार वर्मा और डिप्टी कलेक्टर विकास अपनी टीम के साथ नगर पंचायत सैफनी के नए भवन का निरीक्षण करने पहुंच गए। दोनों अधिकारियों ने नए भवन निर्माण का गहनता के साथ निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान निर्माणाधीन भवन में अनियमितताएं पाई गईं। निरीक्षण के दौरान सड़क को खुदवाया गया तो उसके नीचे ईंट का कोई बेस नहीं पाया गया। इस प्रकार भवन व भवन में बिछी सड़क की गुणवत्ता में कमी पाई गई। सिटी मजिस्ट्रेट ने आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। दोनों अधिकारियों ने कार्यदायी संस्था के जेई को जांच कर रिपोर्ट प्रेषित करने के निर्देश दिए।
इस मौके पर जेई आसिफ अली, अवर अभियंता उमेश कुमार, अधिशासी अधिकारी विवेक कुमार गौड़, नगर अध्यक्ष फैजान खान, सभासद पंकज शर्मा उपस्थित रहे। संवाद