फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Investigation into the case of misbehavior with accountants started

Rampur News: लेखपालों से बदसलूकी के मामले की जांच शुरू

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 29 Feb 2024 03:08 AM IST
विज्ञापन
Investigation into the case of misbehavior with accountants started
रामपुर। कोतवाली पुलिस ने लेखपालों के साथ खनन वाहन चेकिंग के दौरान कुछ लोगों द्वारा की गई बदसलूकी के मामले में जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने घटना से जुड़े लोगों को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दी। स्थानीय तहसील में तैनात लेखपाल सचिन कुमार शर्मा निवासी ग्राम मधुकर ढकिया थाना शाहबाद ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसमें बताया कि वह सोमवार की रात अपने साथी लेखपाल केवेंद्र सिंह निवासी थाना टांडा के साथ उच्च अधिकारियों के आदेश पर चकफेरी मोड़ पर उत्तराखंड की ओर से आने वाले खनन भरे वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। आरोप है कि रात करीब 10 बजे उन्होंने अवैध खनन भरे एक डंपर को रोककर डंपर के अभिलेख तलब किए तो डंपर चालक आक्रोशित हो गया। आरोपी डंपर चालक की सूचना पर मेहर सिंह देओल निवासी ग्राम अहरोला थाना खजुरिया, शुएब, अफसर अली तथा 7 व 8 अन्य भी मौके पर पहुंच गए थे।
विज्ञापन

आरोपी सभी लोगों ने उनके साथ सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए बदसलूकी की थी और खनन भरे डंपर को उनसे छुड़ा कर ले गए थे। एसडीएम को लेखपालों ने उक्त मामले में मंगलवार की शाम अवगत कराया तो एसडीएम के आदेश पर लेखपाल ने तीन लोगों को नामजद करते हुए आठ अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 147, 353, 504 के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई। कोतवाली प्रभारी बलवान सिंह ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर घटना से जुड़े लोगों की तलाश में धरपकड़ शुरू कर दी है। मगर अभी कोई भी आरोपी पुलिस की पकड़ में नहीं आ सका है। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी। वहीं, लेखपालों ने भी खनन घटना के प्रति रोष जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed