{"_id":"576ae7094f1c1bef58b48174","slug":"intoxication","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे की गलियों में ‘उड़’ रहे युवा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे की गलियों में ‘उड़’ रहे युवा
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
Updated Thu, 23 Jun 2016 12:59 AM IST
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर बुधवार को नशे की हालत में लेटा युवक।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बुधवार दोपहर करीब एक बजे जब हमारी टीम रेलवे ट्रैक के किनारे सुनसान क्षेत्र में पहुंची तो कुछ युवक इंजेक्शन से नशा करते देखे गए।
अंजान चेहरे अपनी ओर आते देख कुछ देर ठिठके और ठिकाना बदलने की मंशा से इधर-उधर हो गए। दोपहर के समय ही जब रेलवे स्टेशन का रुख किया तो एकांत में पड़ी एक बेंच पर भी एक युवा नशे की हालत में बेसुध पड़ा मिला।
सिविल लाइंस क्षेत्र स्थित एक पार्क में करीब दो बजे एक पेड़ के नीचे नशे में बेसुुध एक व्यक्ति पड़ा था। वह कैमरा देखकर भाग निकला। शाम 7 बजे के बाद रात के धुंधलके में युवकों की एक टोली सिविल लाइंस क्षेत्र में एक पार्क के कोने में इंजेक्शन से नशा करने की तैयारी में थे। जैसे ही उन्होंने कैमरा देखा मौके से खिसक लिए।