फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   intoxicated druge caught

शहजादनगर पुलिस और एसओजी ने पकड़ी 5.70 करोड़ की नशीली दवाएं

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 19 Sep 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
intoxicated druge caught
धमोरा (रामपुर)। शहजादनगर पुलिस और एसओजी ने दुर्गनगला गांव के पास खंडहर पड़ी बिल्डिंग में छापा मारकर भारी मात्रा में नशीली दवाइयां पकड़ी हैं। पुलिस के अनुसार बरामद नशीली दवा की बाजार कीमत करीब 5.70 करोड़ रुपये आंकी गई है। इस दौरान पुलिस ने 11 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

शनिवार रात को शहजादनगर थाना पुलिस और एसओजी प्रभारी अपनी टीम के साथ दुर्गनगला फाटक के पास चेकिंग कर रहे थे। पुलिस ने एक बाइक सवार को रुकने का इशारा किया तो युवक पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिसकर्मियों ने पीछा कर बाइक सवार युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से पांच पेटी नशीली दवाएं बरामद कर ली। पुलिस ने युवक से पूछताछ की तो उसने बताया कि दुर्गनगला से नेशनल हाईवे को जाने वाली सड़क के किनारे बने खंडहर में कुछ लोग मौजूद हैं। जो नशीली दवाएं बेचने और खरीदने का काम करते है। युवक की सूचना पर एसओजी और शहजादनगर पुलिस ने खंडहर पर छापा मार दिया। पुलिस ने मौके से दस लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने छापे के दौरान मौके पर खड़ी एक डीसीएम, दो बाइक और एक कार भी बरामद की। पुलिस सभी को पकड़कर थाने ले आई। पूछताछ करने पर पकड़े गए आरोपी सतीश गुप्ता ने बताया कि नशीली दवाओं को रोडवेज की बसों से आगरा के शशांक मेडिकल एजेंसी से बिना बिल के खरीदकर लाते थे और आसपास के जनपद में बेचकर मुनाफा कमाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed