{"_id":"60c79c348ebc3e429e5b4d77","slug":"interview-for-jobs-rampur-news-mbd3922366120","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीडियो व वॉयस कॉल से होगा साक्षात्कार, आठ कंपनियों में 757 युवाओं को मिलेगा रोजगार का मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो व वॉयस कॉल से होगा साक्षात्कार, आठ कंपनियों में 757 युवाओं को मिलेगा रोजगार का मौका
विज्ञापन
रामपुर। जिला सेवायोजन कार्यालय की ओर से 24 जून को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा, जिसमें आठ कंपनियां 757 पदों के लिए युवाओं का चयन करेंगी। साक्षात्कार वीडियो कॉलिंग एवं टेलीफोन के जरिये लिए जाएंगे। विभाग की ओर से बेरोजगार युवाओं से अधिक से अधिक तादात में पंजीकरण कराने की अपील की गई है।
कोरोना संक्रमण के बढ़ते दायरे के बाद सरकार की ओर से लॉकडाउन लगा दिया गया था। करीब एक माह के लॉकडाउन में सभी तरह की गतिविधियां बंद थीं, आवश्यक सेवाएं जारी थीं। किन्तु, कोरोना संक्रमण के मामले कम होने के बाद सरकार की ओर से कुछ पाबंदियों के साथ लॉकडाउन खोल दिया गया है। ऐसे में अब बेरोजगार युवाओं के लिए भी अच्छी खबर है। इसके तहत जिला सेवायोजन कार्यालय की ओर से 24 जून को वृहद रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा। इस मेले में आठ कंपनियां प्रतिभाग करेंगी, जो युवाओं का योग्यता के अनुसार 757 पदों पर चयन करेंगी। इसमें मार्केटिंग और सिक्योरिटी गार्ड के पद शामिल हैं। रोजगार मेले के दौरान कंपनियों की ओर से ऑनलाइन टेलीफोनिक व वीडियो कॉलिंग के माध्यम से साक्षात्कार लिए जाएंगे। इसमें हाईस्कूल, इंटरमीडिएट एवं स्नातक उत्तीर्ण अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। मेले में प्रतिभाग करने के लिए सेवायोजन पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा। जिला सेवायोजन अधिकारी सुमति कुमार मिश्र ने बताया कि युवाओं को अपने योग्यता के अनुसार पंजीकरण कराना होगा। वहीं, जिन अभ्यर्थियों ने पूर्व में ही अपना पंजीकरण करा लिया है, वे अपनी लॉगिन आईडी, पासवर्ड से अपना-अपना यूजर एकाउंट खोलेंगे और डैशबोर्ड ऑप्शन में जाकर समस्त नौकरियों कैटेगिरी में जाकर जिला रामपुर का चयन रोजगार मेला रिक्ति प्रदर्शित करें का बटन दबाएंगे। तब रामपुर रोजगार मेले में प्रतिभाग करने वाली कंपनियां प्रदर्शित होंगी। उन कंपनियों में से अपनी योग्यता के अनुसार बेरोजगार कोई दो कंपनियों पर आवेदन कर इस रोजगार मेले में प्रतिभाग कर सकेंगे। कंपनियां युवाओं की योग्यतानुसार टेलीफोनिक इंटरव्यू या वीडियो कॉलिंग के माध्यम से साक्षात्कार लेंगी, जिसके बाद चयन किया जाएगा।