फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   inspetion of aganwari center

डीपीओ ने किया आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण, दो कर्मी मिले गैरहाजिर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 13 Apr 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
inspetion of aganwari center
सैदनगर(रामपुर)। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने सैदनगर क्षेत्र के ग्राम काशीपुर में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान महिला कल्याण विभाग की दो कर्मचारी गैरहाजिर मिलीं, जिसके बाद डीपीओ संबंधित विभाग को कार्रवाई के लिए लिखेंगे।
विज्ञापन

जिला कार्यक्रम अधिकारी राजेश कुमार ने विकास खंड सैदनगर के ग्राम काशीपुर में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान केंद्र पर वीएचएसएनडी सत्र के अंतर्गत टीकाकरण हो रहा था। महिला कल्याण विभाग द्वारा सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के व्यापक प्रचार प्रसार के लिए चलाए जा रहे जागरूकता कैंप में जाकर जानकारी ली।आंगनबाड़ी कार्यकत्री ने बताया कि पूर्व में लोगों को सरकार की योजना का लाभ दिलाने के उद्देश्य से विधवा पेंशन एवं कन्या सुमंगला योजना के अंतर्गत फार्म भरवाए गए थे, जिसकी कार्यवाही अभी लंबित है। इस पर डीपीओ ने महिला कल्याण विभाग की टीम को निर्देशित किया कि वे संबंधित कार्यालयों से समन्वय कर के जरूरी कार्यवाही कराते हुए पात्रता के आधार पर आवेदक को लाभ दिलाना प्रारंभ कराएं।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान महिला कल्याण विभाग की मोहसिना और रूपाली गैरहाजिर पाई गईं। जिनके खिलाफ संबंधित विभाग को कार्रवाई के लिए लिखा जाएगा। पोषण किट वितरण कार्यक्रम के सत्यापन के लिए भी जिला कार्यक्रम अधिकारी ने पोषण किट का सेवन कर रहे बच्चे के परिजनों से मुलाकात कर जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed