फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   inspector went to lucknow with audio casseate of azajm, speech

Rampur News: आजम खां भाषण की ऑडियो कैसेट लेकर दरोगा लखनऊ हुआ रवाना

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 24 Nov 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
inspector went to lucknow with audio casseate of azajm, speech
रामपुर। सपा नेता आजम खां के भाषण की ऑडियो कैसेट लेकर टांडा थाने का एक दरोगा लखनऊ रवाना हो गया है। जहां पर ऑडियो कैसेट की जांच की जाएगी। आजम खां के आवाज के नमूने लेने के लिए लखनऊ स्थित विधि विज्ञान प्रयोगशाला की टीम रामपुर आएगी। कोर्ट ने बुधवार को रामपुर के एसपी और विधि विज्ञान प्रयोगशाला, लखनऊ के निदेशक को आदेश दिया था कि सात दिन के अंदर आजम खां के आवाज के नमूने और ऑडियो कैसेट की जांच रिपोर्ट दाखिल करें।
विज्ञापन

यह मामला टांडा थाने में सपा नेता आजम खां के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट में दर्ज एक मुकदमे से जुड़ा है। दरअसल 2007 के विधानसभा चुनाव के दौरान आजम खां ने टांडा में एक जनसभा को संबोधित किया था। आरोप है कि उन्होंने अपने भाषण में जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया था। इस मामले में बसपा नेता धीर कुमार शील ने थाने तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने विवेचना के बाद कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी थी। जिसके बाद कोर्ट ने 30 अक्तूबर 2021 को आजम खां पर आरोप तय कर दिए थे। इस मामले में आजम खां की जमानत पहले ही मंजूर हो चुकी है। इस मामले की सुनवाई एमपी-एमएलए कोर्ट सेशन ट्रायल में चल रहा है।
विज्ञापन

बुधवार को हुई सुनवाई के दौरान कोर्ट ने आदेश दिया था कि आजम खां की आवाज के नमूनों और उपलब्ध ऑडियो कैसेट की जांच विधि विज्ञान प्रयोगशाला लखनऊ में कराई जाए। कोर्ट ने रामपुर के एसपी और विधि विज्ञान प्रयोगशाला, लखनऊ के निदेशक से सात दिन के अंदर रिपोर्ट पेश करने को कहा है। कोर्ट के आदेश के बाद बृहस्पतिवार को टांडा थाने में तैनात दरोगा संदीप कुमार आजम खां के भाषण की ऑडियो कैसेट और कोर्ट के आदेश की कॉपी लेकर लखनऊ रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed