फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   inspection of fertilizer shop

जिलाधिकारी ने किया खाद-बीज की दुकानों का औचक निरीक्षण

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 10 Nov 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
inspection of fertilizer shop
रामपुर। जिलाधिकारी ने अजीतपुर एवं नवीन मंडी परिषद रामपुर क्षेत्र में संचालित हो रही खाद, बीज की दुकानों का औचक निरीक्षण किया। अजीतपुर स्थित सहकारी समिति के तहत संचालित केंद्र पर पहुंचकर जिलाधिकारी ने व्यवस्थाओं के बारे में व्यापक पूछताछ की तथा भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बेहतर प्रबंधन अपनाने के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन

मंडी परिसर रामपुर के आसपास स्थित दुकानों के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने एस खान फर्टिलाइजर एवं आरके पेस्टिसाइड नाम से संचालित दुकानों पर पहुंचे, जहां उन्होंने खाद बीज उर्वरक के बारे में जानकारी प्राप्त की तथा गोदामों में भी पहुंचकर रिकॉर्ड का सत्यापन किया। जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में खाद उर्वरक की उपलब्धता और नियमानुसार वितरण व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के दृष्टिगत सभी उपजिलाधिकारी एवं तहसीलदारों के साथ-साथ अन्य मजिस्ट्रेटों को भी निरीक्षण के लिए निर्देशित किया गया है, जो स्थानीय स्तर पर संचालित दुकानों का भ्रमण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक स्तर से किसानों की सुविधा के दृष्टिगत खाद उर्वरक की कालाबाजारी रोकने के साथ-साथ मिलावटी खाद की बिक्री और ओवररेटिंग के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के लिए दुकानों पर औचक निरीक्षण की कार्रवाई कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed