{"_id":"623f636ce38f1661b36f71cc","slug":"inspection-asharm-padhati-school-rampur-news-mbd422726075","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसी से पूछा पानीपत के युद्घ के बारे में, तो किसी से जानी लद्दाख की भौगोलिक स्थिति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसी से पूछा पानीपत के युद्घ के बारे में, तो किसी से जानी लद्दाख की भौगोलिक स्थिति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। जिलाधिकारी ने राजकीय आश्रम पद्धति इंटर कालेज में संचालित हो रहीं परीक्षा का जायजा लिया। उन्होंने बच्चों से सवाल जबाव भी किए। किसी से पानीपत के युद्ध के बारे में जानकारी ली, तो किसी से लद्दाख की भौगोलिक स्थिति के बारे में पूछा। बच्चों ने भी बेबाकी से जवाब दिए।
जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने आश्रम पद्धति इंटर कालेज में चल रही परीक्षा का जायजा लिया। इस दौरान डीएम अध्यापक की भूमिका में नजर आए तथा बच्चों को उनके बेहतर भविष्य के लिए रणनीति और लक्ष्य निर्धारित करके आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। विभिन्न कक्षाओं में जाकर उन्होंने बच्चों से पूछा कि उन्हें आवासीय परिसर में रहने तथा पढ़ाई के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या तो नहीं हो रही है।
उन्होंने छात्रावास पहुंचकर हाईस्कूल और इंटरमीडिएट कक्षाओं के बच्चों से बातचीत की और हाई स्कूल के छात्र सचिन के कमरे में पहुंचकर उनकी पुस्तकों एवं दिनचर्या की वस्तुओं के रखरखाव के साथ-साथ विद्यालय प्रबंधन द्वारा साफ सफाई व्यवस्था सहित विभिन्न बिंदुओं पर छात्र से पूछा। जिला समाज कल्याण अधिकारी से लवकुश भार्गव को निर्देशित किया कि वे बच्चों के लिए कैरियर काउंसलिंग सत्र आयोजित कराएं, ताकि बच्चे अपनी रुचि के अनुसार विभिन्न क्षेत्रों में कैरियर निर्धारित करके सफलता की ओर अग्रसर हो सकें।
विज्ञापन
आश्रम पद्धति विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल सक्सेना को निर्देशित किया कि शौचालय, छात्रावास और डाइनिंग हॉल की प्रतिदिन सफाई हो। साथ ही बच्चों को निर्धारित मेन्यू के अनुसार पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इस दौरान प्रधानाचार्य ने बताया कि विद्यालय में रंग रोगन एवं मरम्मत के लिए विभाग से पत्राचार करने के बावजूद भी बजट की उपलब्धता नहीं हो पा रही है, जिस पर डीएम ने निर्देशित किया कि लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से एस्टीमेट तैयार कर विभाग को भेजा जाए। उन्होंने बच्चों को उपलब्ध कराए जा रहे भोजन की गुणवत्ता का भी जायजा लिया।