फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   injured young died in hospital

हादसे में घायल युवक की मौत, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 26 Apr 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
injured young died in hospital
पटवाई (रामपुर)। आइसक्रीम का ठेला लेकर वापस घर आ रहे युवक को एक बोलेरो चालक ने 24 अप्रैल को टक्कर मार दी थी। टक्कर लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसकी रविवार रात मौत हो गई। मामले में पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के मथुरापुर कलां गांव निवासी संजय (35) रोजाना की तरह गांवों में शानिवार को अपना आइसक्रीम का ठेला लेकर निकला था। दिन भर की फेरी के बाद शाम को घर वापस लौटते समय क्षेत्र के नवाबनगर के पास एक तेज रफ़्तार बोलेरो ने आइसक्रीम के ठेले में टक्कर मार दी थी। टक्कर लग जाने के बाद संजय गंभीर स्थिति में सड़क पर गिर गया। हादसे को देखकर सड़क पर राहगीर एकत्र हो गए। उधर बोलेरो चालक अपनी गाडी छोड़कर फरार हो गया। सूचना पाकर पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गई। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। परिजन रामपुर के निजी अस्पताल में ले गए। पटवाई पुलिस ने बोलेरो को अपने कब्जे में ले लिया है लेकिन रविवार को उपचार के दौरान घायल की तबीयत बिगड़ गई। तबीयत बिगड़ने पर परिजन रामपुर से बरेली अस्पताल ले जाते समय घायल ने दम तोड़ दिया। अचानक इस मौत से पूरे परिवार को झकझोर कर दिया। मौत की ख़बर सुनकर परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने सोमवार को मृतक के शव का पोस्टमार्टम करा दिया। उधर मृतक के चाचा मदन लाल ने बोलेरो के अज्ञात चालक के ख़िलाफ़ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed