फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Inflation at its peak, postponing Panchayat elections is a wrong practice: Sagar

महंगाई चरम पर, पंचायत चुनाव टालना गलत परंपरा : सागर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
Inflation at its peak, postponing Panchayat elections is a wrong practice: Sagar
मिलक। समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव एवं पूर्व राज्य मंत्री सुरेंद्र सिंह सागर ने शनिवार को मिलक विधानसभा क्षेत्र के नवीगंज और शेखूपुर गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाकर बढ़ती महंगाई और पंचायत चुनावों में हो रही देरी को लेकर सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव समय पर न कराना लोकतांत्रिक व्यवस्था की भावना के खिलाफ है।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री ने कहा कि डीजल, पेट्रोल और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों ने आम जनता की परेशानी बढ़ा दी है। महंगाई का सबसे अधिक असर गरीब, मजदूर और मध्यम वर्गीय परिवारों पर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि किसान भी खाद और अन्य कृषि संसाधनों की उपलब्धता को लेकर परेशान हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव समय पर कराना सरकार और राज्य निर्वाचन आयोग की जिम्मेदारी है। कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए। इसके लिए व्यवस्था को अधिक जवाबदेह और प्रभावी बनाने की जरूरत है। इस दौरान जितेंद्र बाबू सागर, मनोज पांडेय, दीपक दिवाकर, विशाल कोहली, सोमपाल प्रजापति आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed