फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   industrialist devide on strike

हड़ताल को लेकर उद्यमी बंटे

Thu, 14 Apr 2016 11:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर Updated Thu, 14 Apr 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
industrialist devide on strike
रामपुर में गुरुवार को बंद पड़ी रोशनबाग की औद्योगिक इकाइयां। - फोटो : अमर उजाला
औद्योगिक क्षेत्र में प्लाट आवंटन रद्द किए जाने के मुद्दे पर शुरू गए आंदोलन को लेकर उद्यमी दो फाड़ हो गए हैं। उद्यमियों के एक गुट ने बुधवार से शुरू की गई हड़ताल से किनारा कर लिया है। उनका कहना है कि वो हड़ताल पर थे ही नहीं है। बुधवार को कलक्ट्रेट में भाजपा ने प्रदर्शन किया था, उससे उनका कोई लेना देना नहीं है। रोशनबाग इंडस्ट्रीज एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को नगर विकास मंत्री आजम खां से मिला और प्लाट निरस्तीकरण रद्द कराने की मांग की। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुई उद्योग बंधु की मीटिंग में जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने अजीतपुर और रोशनबाग के 29 उद्यमियों के प्लाट का आवंटन निरस्त करने की घोषणा की थी। आरोप था कि कई उद्यमी औद्योगिक प्लाट का आवासीय इस्तेमाल कर रहे हैं। कई उद्यमियों ने प्लाट आवंटन के कई साल के बाद भी कोई काम शुरू नहीं किया है। जिलाधिकारी के एलान के बाद उद्यमियों ने मीटिंग में ही विरोध जताया था।
विज्ञापन


नारेबाजी कर बुधवार से हड़ताल पर जाने का एलान कर दिया था। आवंटन रद्द किए जाने के विरोध में बुधवार को कलेक्ट्रेट में भाजपाइयों ने प्रदर्शन किया था और राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा था। गुरुवार को रोशनबाग इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के प्रेसिडेंट एलएन गुप्ता के साथ अन्य कई उद्यमियों का प्रतिनिधिमंडल नगर विकास मंत्री आजम खां से मिला और उनको ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्ञापन में उद्यमियों ने कहा कि भाजपा ने कलक्ट्रेट में जो प्रदर्शन किया था उसमें कोई उद्यमी शामिल नहीं था। भाजपाइयों ने प्रदर्शन हमारी सहमति के बगैर किया था। उद्यमियों ने आजम खां से कहा कि हमारी आपमें पूर्ण आस्था है। हम उद्योग चलाकर सरकार को टैक्स दे रहे हैं। उद्यमियों ने आजम खां से प्लाट आवंटन का निरस्तीकरण रद्द करने की मांग की। इस मौके पर एलएन गुप्ता, नरेश गुप्ता, संजय जैन, प्रदीप, अनिल अग्रवाल और रमेश अग्रवाल सहित अन्य कई उद्यमी मौजूद रहे।

दूसरी ओर रोशनबाग के उद्यमी कपिल आर्या का कहना है कि प्लाट आवंटन रद्द किए जाने के विरोध में हड़ताल जारी है। गुरुवार को उद्यमी हड़ताल पर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारी हड़ताल जारी रहेगी। उद्यमी कपिल आर्या ने कहा‌ कि जिला प्रशासन ने एकतरफा कार्रवाई करते हुए 29 उद्यमियों का प्लाट आवंटन रद्द किया है। इसके विरोध में बुधवार से हड़ताल जारी है। गुरुवार को भी उद्यमी हड़ताल पर रहे। अधिकांश इकाइयां भी गुरुवार को बंद रहीं। 


कई उद्यमी उत्तराखंड जाने की तैयारी में
रामपुर (ब्यूरो)। जिला प्रशासन की ओर से अजीतपुर और रोशनबाग के 29 उद्यमियों के प्लाट का आवंटन निरस्त करने के बाद कई उद्यमी उत्तराखंड जाने की तैयारी में हैं। कई उद्यमियों ने रुद्रपुर और हल्द्वानी में प्लाट देखना शुरू कर दिया है। रोशनबाग के उद्यमी एवं भाजपा नेता कपिल आर्या ने बताया कि रामपुर के छह उद्यमी उत्तराखंड जाने की तैयारी कर रहे हैं। उत्तराखंड में बुनियादी सुविधाएं रामपुर के मुकाबले बेहतर है, साथ ही वहां पर इंडस्ट्री फ्रेंडली माहौल है।

बिजली की दर भी वहां पर यूपी के मुकाबले कम है। सप्लाई भी अच्छी है। गौरतलब है कि उत्तराखंड की सीमा रामपुर जिले के साथ लगती है। उत्तराखंड के रुद्रपुर, बाजपुर और काशीपुर जैसे शहरों की सीमा रामपुर जनपद के साथ लगती है। रामपुर शहर से रुद्रपुर की दूरी लगभग 40 किलोमीटर है। उन्होंने बताया कि यूपी में इंडस्ट्री फ्रेंडली माहौल नहीं है। रामपुर में उद्यमियों को तंग किया रहा है। कभी किसी विभाग का नोटिस मिलता है, तो कभी किसी विभाग का। ऐसे में उद्यमी काम नहीं कर पा रहे हैं।

उद्यमियों को कल जारी हो सकता है नोटिस
रामपुर (ब्यूरो)। उद्यमियों को फिलहाल दो दिन की राहत मिल गई है। उद्योग विभाग अब शनिवार को 29 उद्यमियों को निरस्तीकरण का नोटिस जारी कर सकता है। उद्योग बंधु की बैठक में 29 उद्यमियों के आवंटित भूखंडों के निरस्तीकरण का प्रस्ताव पारित कर दिया गया था।


निरस्तीकरण के प्रस्ताव के विरोध में उद्यमियों ने हड़ताल कर रखी है। इस बीच उद्योग विभाग सभी 29 उद्यमियों के भूखंडों का आवंटन निरस्त करने के लिए नोटिस तैयार कर रहा है। गुरुवार को अंबेडकर जयंती और शुक्रवार को रामनवमी का अवकाश होगा। अब शनिवार को नोटिस जारी किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed