फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   incrochment in rampur

शव दफनाने पहुंचे लोग कब्जा देखकर भड़के 

Sun, 10 Jul 2016 01:09 AM IST
अमर उजाला/ ब्यूरोरामपुर
अमर उजाला/ ब्यूरोरामपुर Updated Sun, 10 Jul 2016 01:09 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
 ईसाई समुदाय के लिए आवंटित भूमि पर ग्रामीणाें ने कब्जा कर फसल उगा दी। शनिवार को ईसाई समाज के एक व्यक्ति का शव दफन करने पहुंचे समाज के लोग कब्रिस्तान पर कब्जा देख भड़क उठे। कब्जे की सूचना पर पुलिस-प्रशासन ने कब्जा हटवाकर शव को दफन करवाकर हालात बिगड़ने से बचा लिया। विरोध करने आए कब्जेदाराें को पुलिस ने खदेड़ दिया। 

ग्राम पंचायत इमरता राय के मझरा भूकापुर में ईसाई समुदाय का एक परिवार रहता है। शनिवार की सुबह गांव के चौकीदार एहसान मसीह पुत्र रम्मन की बुखार के चलते मौत हो गई। इससे परिजनाें में कोहराम मच गया। मृतक के शव को दफनाने के लिए जब लोग कब्रिस्तान पहुंचे तो वहां धान की फसल लगी दिखी। कब्रिस्तान पर कब्जा देखकर लोगों में आक्रोश पनपने लगा। गुस्साए लोगों ने एसडीएम अभय कुमार गुप्ता और कोतवाली पुलिस से शिकायत की। सूचना से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। एसडीएम ने पुलिस और राजस्व टीम को मौके पर भेजकर ईसाई
विज्ञापन


समुदाय के लिए आवंटित भूमि की पैमाइश कराकर ठिए बंदी करा दी। 
इस दौरान कुछ ग्रामीण विरोध करने लगे, जिन्हें पुलिस ने खदेड़ दिया। बाद मेें पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में मृतक चौकीदार का शव उक्त भूमि पर दफन कराकर हालात को बिगड़ने से बचा लिया गया। एसडीएम अभय कुमार गुप्ता ने बताया कि कब्रिस्तान की आंवटित भूमि की पैमाइश कराकर कब्जा मुक्त करा दी गई है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed