{"_id":"6532e6c808efc756560e7674","slug":"income-tax-department-team-returned-after-investigation-rampur-news-c-282-1-rmp1001-8499-2023-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: दो दिन की जांच के बाद वापस लौटी आयकर विभाग की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: दो दिन की जांच के बाद वापस लौटी आयकर विभाग की टीम
विज्ञापन
रामपुर।
सपा के वरिष्ठ नेता आजम खां की जौहर यूनिवर्सिटी में दो दिन की जांच के बाद आयकर विभाग की टीम भवनों के मूल्यांकन के बाद वापस चली गई। यह टीम कुछ दस्तावेज स्कैन कराकर ले गई है।
सपा के वरिष्ठ नेता आजम खां परिवार समेत दो जन्म प्रमाणपत्र के मामले में जेल की सलाखों के पीछे हैं। वहीं उन पर अब आयकर विभाग ने फिर शिकंजा कसा है। उनके जेल जाते ही आयकर विभाग की टीम केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (सीपीडब्ल्यूडी) के साथ रामपुर पहुंची थी। सूत्रों ने बताया कि अधिकारियों ने जौहर यूनिवर्सिटी पहुंचकर कर मूल्यांकन सर्वेक्षण किया। यह सर्वेक्षण आजम और उनके परिवार के खिलाफ कथित कर चोरी की जांच के तहत किया गया। माना जा रहा है कि यूनिवर्सिटी में बने भवनों की जितनी कीमत दशाई जा रही है, वास्तविक कीमत उससे कही ज्यादा है। इसी तह तक जाने के लिए इस बार आयकर विभाग की टीम के साथ सीपीडब्ल्यूडी के विशेषत्र भी शामिल हैं। टीम ने कुछ कार्यालय में रखे दस्तावेजों को स्कैन भी किया। सूत्रों के अनुसार टीम दो दिन की जांच के बाद अब वापस चली गई है। यह टीम शुक्रवार को रवाना हो गई।