फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   In Rampur father-in-law married daughter-in-law age difference between the two 37 years

ससुर संग भागी होने वाली बहू: सास-दामाद के बाद आई नई कहानी, UP से भाग दिल्ली में निकाह; उम्र में 37 साल का फर्क

Thu, 19 Jun 2025 06:33 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर Published by: विकास कुमार Updated Thu, 19 Jun 2025 06:33 PM IST
सार

बताया जाता है कि करीब आठ दिन पहले दूल्हे का पिता कार लेकर उसके मंगेतर के गांव पहुंचा। इसके बाद लड़की को दवा दिलाने के बहाने अपने साथ दिल्ली ले गया। जब वह वापस लौटा तो उसने होने वाली बहू को अपनी पत्नी बताया। इसे सुनकर लड़का अवाक रह गया और फिर गुस्से में फट पड़ा। 

विज्ञापन
In Rampur father-in-law married daughter-in-law age difference between the two 37 years
बहू को भगा ले गया ससुर और कर लिया निकाह - फोटो : Meta AI

विस्तार

उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले के एक गांव में रिश्तों को तार-तार कर देने वाला वाकया सामने आया है। इससे गांव वाले हैरान हैं। 55 साल के अधेड़ ने बेटे की मंगेतर से निकाह कर लिया। आठ दिन तक गायब रहने के बाद जब वह युवती के साथ लौटा तो घर में कोहराम मच गया। बात पंचायत तक पहुंचे और दोनों को गांव से बाहर निकाल दिया। 

विज्ञापन

18 साल है बहू की उम्र
लोग अलीगढ़ की सास-दामाद की कहानी अभी भूले नहीं कि रामपुर में इससे उलट नया मामला सामने आ गया। यहां कहानी की शुरुआत छह महीने पहले हुई। भोट थाना क्षेत्र निवासी व्यक्ति ने बेटे का रिश्ता पास के गांव की 18 वर्षीय लड़की से तय किया था। रिश्ता तय होने के बाद पिता का लड़की के घर बार-बार जाना शुरू हो गया। कभी रिश्तेदारी निभाने के बहाने, तो कभी शादी की तैयारियों का हवाला देकर वह वहां पहुंचता रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दवा दिलाने के नाम पर ले गया दिल्ली
लड़के के परिवार वाले इसे एक सामान्य व्यवहार मानते रहे। उन्हें नहीं पता था कि मामला कुछ और ही है। बताया जाता है कि करीब आठ दिन पहले दूल्हे का पिता कार लेकर उसके मंगेतर के गांव पहुंचा। इसके बाद लड़की को दवा दिलाने के बहाने अपने साथ दिल्ली ले गया। जब वह वापस लौटा तो उसने होने वाली बहू को अपनी पत्नी बताया। इसे सुनकर लड़का अवाक रह गया और फिर गुस्से में फट पड़ा। घर में जमकर झगड़ा होने के साथ लात-घूंसे चले। कुछ ही देर में यह खबर गांव भर में फैल गई। इसके बाद पंचायत बैठी और सबने अधेड़ की हरकत को शर्मनाक बताया। 

विज्ञापन

गांव की बहू, अधेड़ की बीवी बनी
बेटे और मां ने अधेड़ और युवती को घर से निकालने को कहा। गांव की बहू बनने वाली लड़की अब अधेड़ की बीवी बन चुकी थी। लोगों को समझ नहीं आ रहा था कि इस रिश्ते को क्या नाम दें। पंचायत के फैसले के बाद दोनों को गांव से बाहर निकाल दिया गया। प्रेमी जोड़े ने अब शहजादनगर थाना क्षेत्र के गांव में नया बसेरा बना लिया है। लड़की के घरवाले इस पूरे मामले में चुप हैं। घटना को कई दिन बीत चुके हैं, लेकिन  मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed