फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   In-laws beat up the married woman and threw her out of the house, report filed

Rampur News: ससुरालियों ने विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला, रिपोर्ट दर्ज

Sun, 08 Jun 2025 01:47 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Sun, 08 Jun 2025 01:47 AM IST
विज्ञापन
In-laws beat up the married woman and threw her out of the house, report filed
बिलासपुर। दहेज में पांच लाख रुपये की मांग पूरी न करने पर ससुराल वालों ने एक विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। खजुरिया पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

खजुरिया थाना क्षेत्र के ग्राम चंदुआ नगला निवासी आरिफ जहां पुत्री ताहिर हुसैन ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसकी शादी थाना शहजाद नगर के गांव लालू नगला में हुई थी। शादी में उसके परिवार के लोगों ने अपनी हैसियत के अनुसार काफी दान-दहेज दिया था। शादी के कुछ समय बाद तो ठीक-ठाक चलता रहा। आरोप है कि बाद में ससुराल वालों ने उससे दहेज में पांच लाख रुपये और लाने की मांग की। दहेज की मांग पूरी न करने पर जाकिर पुत्र रईस अहमद, रईस अहमद, खैरुल निशा, वाजिद, परवेज, रशीद, मुस्कान ने मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। पुलिस ने सभी सात लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed