{"_id":"698797d7f519acbb0a0ab0da","slug":"in-an-attempt-to-avoid-hitting-a-stray-animal-an-out-of-control-car-overturned-on-the-highway-injuring-three-people-rampur-news-c-282-1-smbd1025-163784-2026-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: छुट्टा पशु को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित कार हाईवे किनारे पलटी, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: छुट्टा पशु को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित कार हाईवे किनारे पलटी, तीन घायल
Sun, 08 Feb 2026 01:21 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Sun, 08 Feb 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
बिलासपुर। नैनीताल हाईवे पर अचानक आए एक छुट्टा पशु को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित कार खाई में जाकर पलट गई। हादसे में दंपती समेत तीन लोग घायल हो गए। घटना की फिलहाल कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई गई है।
जिला उधम सिंह नगर की आवास विकास कॉलोनी निवासी मोहित कुमार शुक्रवार की देर रात मुरादाबाद में आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेकर कार से अपने घर जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार में उनकी पत्नी व उनका बेटा भी था। देर रात नैनीताल हाईवे स्थित ग्राम मुल्लाखेड़ा के पास कार के सामने अचानक एक छुट्टा पशु आ गया जिसकी वजह से मोहित कार पर नियंत्रण खो बैठे।
अनियंत्रित कार हाईवे पर पलटती हुई हाइवे किनारे खाई में जा गिरी। सीट बेल्ट की बजह से कार सवार लोगों की जान बच गई। कार सवारों की चीख पुकार सुनकर गांव के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। लोगों ने किसी तरह घायल दंपती समेत तीनों को कार से बाहर निकाल कर एक निजी चिकित्सक के पास उपचार के लिए भेज दिया। बाद में ग्रामीणों ने ट्रैक्टर के जरिये खाई में से कार को भी क्षतिग्रस्त हालत में बाहर निकाला। प्राथमिक उपचार के बाद घायल दंपती बिना प्राथमिकी दर्ज कराए ही गंतव्य को रवाना हो गए। सीओ हर्षिता सिंह ने घटना के प्रति अनभिज्ञता जताई है।