फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Drinking water supply disrupted for 20 days; population of 3,000 to 4,000 facing hardship.

Rampur News: 20 दिन से ठप पेयजल आपूर्ति तीन से चार हजार की आबादी परेशान

Tue, 13 Oct 2026 02:47 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Tue, 13 Oct 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
Drinking water supply disrupted for 20 days; population of 3,000 to 4,000 facing hardship.
रामपुर। शहर के मोहल्ला कलकत्ता में पिछले 20 दिन से पेयजल आपूर्ति ठप है। मोटर खराब होने के कारण मोहल्ले तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। इससे करीब तीन से चार हजार की आबादी प्रभावित है। बाशिंदों का आरोप है कि नगर पालिका के अधिकारियों और कर्मचारियों से कई बार शिकायत की गई, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। लोगों को पानी के इंतजाम के लिए भटकना पड़ रहा है।
विज्ञापन

मोहल्ले में लगी मोटर खराब होने से पानी की आपूर्ति बाधित है। इससे जुड़े लाल कवर और चीनी गिरान मोहल्ले भी प्रभावित हैं। लोगों का कहना है कि रोजमर्रा के कामकाज से लेकर पीने के पानी तक के लिए परेशानी उठानी पड़ रही है। 20 दिन बीतने के बाद भी मोटर ठीक नहीं कराई गई है। शिकायतों के बावजूद सुनवाई नहीं होने से लोगों में नाराजगी है। बाशिंदों ने नगर पालिका से जल्द मोटर ठीक कराकर पेयजल आपूर्ति बहाल कराने की मांग की है।
विज्ञापन

000
बाशिंदों की जुबानी, मोहल्ले की परेशानी
20 दिन से मोहल्ले में पानी नहीं आ रहा है। अधिकारियों और कर्मचारियों से शिकायत कर चुके हैं, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हुआ। पानी के बिना रोजमर्रा के काम करना मुश्किल हो गया है। -मोहम्मद उसमान
विज्ञापन
विज्ञापन

000
मोहल्ले में हजारों लोग रहते हैं, लेकिन पेयजल जैसी बुनियादी सुविधा के लिए भी परेशान होना पड़ रहा है। मोटर खराब होने से आपूर्ति बंद है। नगर पालिका को जल्द इसकी मरम्मत करानी चाहिए। -हनीफ
000
पानी की समस्या से पूरा मोहल्ला जूझ रहा है। बार-बार शिकायत करने के बाद भी कोई कर्मचारी समस्या देखने नहीं पहुंचा। आखिर लोग कब तक पानी के लिए परेशान होते रहेंगे। -नेहाल
000
20 दिन से पानी नहीं मिलने के कारण घरों में काफी परेशानी हो रही है। नगर पालिका के जिम्मेदार अधिकारियों को इस समस्या का संज्ञान लेकर जल्द पानी की आपूर्ति शुरू करानी चाहिए। -अदनान

वर्जन
इस समस्या को कर्मचारियों से बातचीत कर टीम को भिजवाकर दिखवा लिया जाएगा। बाशिंदों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। -दुर्गेश्वर त्रिपाठी, अधिशासी अधिकारी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed