{"_id":"6acd4f163b32cc99d00cd4f5","slug":"golden-boy-club-secured-a-spot-in-the-final-by-defeating-mikrani-4-0-rampur-news-c-282-1-smbd1026-182304-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: गोल्डन बॉय क्लब ने मिकरानी को 4-0 से हराकर फाइनल में बनाई जगह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: गोल्डन बॉय क्लब ने मिकरानी को 4-0 से हराकर फाइनल में बनाई जगह
Tue, 13 Oct 2026 02:50 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Tue, 13 Oct 2026 02:50 AM IST
विज्ञापन
टांडा। यंगमैन फुटबाल लीग के पहले सेमीफाइनल में गोल्डन बॉय क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मिकरानी क्लब को 4-0 से हराकर फाइनल में जगह बना ली। मंसब अली स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में मोहम्मद नवाज ने पहले हाफ में हैट्रिक लगाकर टीम की जीत की मजबूत नींव रखी।
मैच शुरू होते ही गोल्डन बॉय क्लब ने आक्रामक रुख अपनाया। टीम के सेंटर फॉरवर्ड मोहम्मद नवाज ने 10वें मिनट में पहला गोल दागा। इसके बाद 19वें और 26वें मिनट में लगातार दो गोल कर अपनी हैट्रिक पूरी की। पहले हाफ में तीन गोल की बढ़त लेकर गोल्डन बॉय क्लब ने मैच पर मजबूत पकड़ बना ली।
दूसरे हाफ में मिकरानी क्लब ने वापसी के लिए जोर लगाया, लेकिन गोल करने में सफल नहीं हो सका। वहीं, गोल्डन बॉय क्लब की ओर से मोहम्मद नोमान ने चौथा गोल कर टीम की जीत सुनिश्चित कर दी। निर्धारित समय में मिकरानी क्लब कोई गोल नहीं कर सका और गोल्डन बॉय क्लब ने 4-0 से मुकाबला जीतकर फाइनल का टिकट पक्का कर लिया।
विज्ञापन
मैच के दौरान मोहम्मद सईद सागर, जहीर जिया, उबैस प्रिंस, शाहबुद्दीन और जुबैर आलम सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे। लीग का दूसरा सेमीफाइनल शाही अरमान क्लब और अलरियाज क्लब के बीच खेला जाएगा। इस मुकाबले की विजेता टीम फाइनल में गोल्डन बॉय क्लब से भिड़ेगी।