फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Impressive performances by Babar Pathan, Akram Ansari, and Chimchim Dogra on the fifth day of the National Wrestling Mahadangal.

Rampur News: राष्ट्रीय कुश्ती महादंगल के पांचवें दिन बाबर पठान, अकरम अंसारी और चिमचिम डोगरा का दमदार प्रदर्शन

Wed, 12 Aug 2026 01:24 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Wed, 12 Aug 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
Impressive performances by Babar Pathan, Akram Ansari, and Chimchim Dogra on the fifth day of the National Wrestling Mahadangal.
स्वार (रामपुर)। राष्ट्रीय कुश्ती महादंगल के पांचवें दिन भी अखाड़े में रोमांच चरम पर रहा। देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे नामी पहलवानों ने ताकत, फुर्ती और शानदार दांव-पेचों का प्रदर्शन कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।
विज्ञापन

दिल्ली के बाबर पठान, देवा शरीफ के अकरम अंसारी और भूटान के चिमचिम डोगरा ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर दमखम का परिचय दिया, जबकि राजा पहलवान मेरठ व तूफान पहलवान झांसी तथा सरदार अवतार सिंह काशीपुर व शाहरुख पहलवान सहारनपुर के बीच हुए मुकाबले कांटे की टक्कर के बाद बराबरी पर समाप्त हुए।
विज्ञापन

महादंगल के मुख्य अतिथि नगर पंचायत मसवासी के पूर्व अध्यक्ष हरिओम मौर्य का आयोजन समिति के आकिब पहलवान, तौकीर अंसारी और जावेद ने पगड़ी बांधकर एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया। इसके बाद मुख्य अतिथि ने पहलवानों का परिचय प्राप्त किया और खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ मुकाबले खेलने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य मुकाबलों में बाबर पठान, दिल्ली ने संजी पहलवान, गजरौला को शानदार दांव लगाकर पराजित किया। अकरम अंसारी, देवा शरीफ ने देवा पहलवान, बनारस को शिकस्त देकर अपनी जीत दर्ज की। वहीं चिमचिम डोगरा, भूटान ने भूरा पहलवान, बदायूं को हराकर अपनी ताकत का शानदार प्रदर्शन किया।
राजा पहलवान, मेरठ और तूफान पहलवान, झांसी के बीच हुई जोरदार भिड़ंत लंबे समय तक दर्शकों की सांसें थामे रही, लेकिन निर्णायक बढ़त किसी को नहीं मिल सकी और मुकाबला बराबरी पर छूटा। इसी तरह सरदार अवतार सिंह, काशीपुर और शाहरुख पहलवान, सहारनपुर के बीच भी जोरदार संघर्ष देखने को मिला तथा दोनों पहलवान बराबरी पर रहे।

पूरे महादंगल के दौरान पहलवानों ने धोबी पाट, चरखी, कैंची, कसौटा, निकाल दांव, कंधा और पलटवार जैसे पारंपरिक दांव-पेचों का शानदार प्रदर्शन किया। हर सफल दांव पर दर्शकों की तालियों से अखाड़ा गूंज उठा। देर शाम तक खेल प्रेमियों की भारी भीड़ मुकाबलों का आनंद लेती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed