फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Ilma won the gold medal and Mushrifa got the fifth position in the state

Rampur News: इलमा ने हासिल किया स्वर्ण पदक तो मुशरिफा ने प्रदेश में पाया पांचवां स्थान

Sun, 23 Mar 2025 02:01 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Sun, 23 Mar 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
Ilma won the gold medal and Mushrifa got the fifth position in the state
बिलासपुर। कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय अलीपुर ठेका की छात्रा इलमा ने डिस्कस थ्रो स्पर्धा में स्वर्ण जीता है। मुशरिफा ने गोला फेंक प्रतियोगिता में प्रदेश में पांचवां स्थान हासिल करके पूरे जिले का नाम रोशन किया है। दोनों छात्राओं को विद्यालय में परिवार समेत सम्मानित किया गया। बेटियों संग सम्मान पाकर उनके माता-पिता भी प्रसन्न हैं।
विज्ञापन

विद्यालय में प्रतियोगियों व उनके माता पिता के सम्मान समारोह में प्रधानाध्यापक नितिन राजपूत ने बताया कि लखनऊ के गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज में आयोजित राज्य स्तरीय एथलेटिक्स स्पर्धाएं हुईं थीं। जिसमें में उनके विद्यालय की छात्रा इलमा ने चक्का फेंक में स्वर्ण हासिल किया।
विज्ञापन

मुशरिफा ने गोला फेंक में प्रदेश में पांचवां स्थान बनाया है। दोनों छात्राओं का भव्य स्वागत किया गया एवं व उनके माता-पिता का सम्मान दिया गया। सम्मान समारोह का शुभारंभ पूर्व प्रधान जसवीर सिंह, पूर्व उप ब्लाॅक उप प्रमुख मोहम्मद हसन आदि ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे पहले अतिथियों की उपस्थिति में ढोल बाजे के साथ विद्यालय के विद्यार्थियों ने इलमा व मुशरिफा के सम्मान में उसके गांव अलीपुर ठेका में विजयी जुलूस निकाला। जिसमें बच्चों ने प्रसन्नता में इलमा और मुशरिफा को अपने कंधों पर उठा लिया। विद्यालय की छात्रा सृष्टि तथा आलिया ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

इस अवसर पर मदन मोहन सिंह, गौरव त्यागी, सतीश गिरोह, मीनू सिंह, मुलखराज, अरविंद सिंह, महिपाल सिंह, शिशुपाल सिंह, नरेंद्र कुमार, अजय कुमार आदि शिक्षकों व बच्चों के अभिभावकों ने दोनों खिलाड़ी छात्राओं की हौसला अफजाई की। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य अतिथि प्रताप सिंह, राजेंद्र सिंह, सत्यप्रकाश सिंह ने की तथा संचालन ललित सक्सेना ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed