फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   illegal ploting

मानचित्र स्वीकृति के बिना बन रहे 30 मकानों के फाउंडेशन पर गरजी जेसीबी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 10 Sep 2021 01:08 AM IST
विज्ञापन
illegal ploting
रामपुर। मानचित्र स्वीकृत कराए बिना बन रहे 30 मकानों के फाउंडेशन पर रामपुर विकास प्राधिकरण की जेसीबी गरजी। साथ ही अवैध प्लाटिंग पर भी शिकंजा कस दिया है।
विज्ञापन

ग्राम ताशका में फजले पुत्र नबी अहमद की गाटा संख्या 69 रकबा 0.24 हेक्टेयर जमीन है। इस जमीन पर प्लाटिंग की जा रही है। आरडीए को जब इसकी जानकारी मिली, तो टीम मौके पर पहुंची। प्लाटिंग का स्वीकृत ले आउट दिखाने को कहा, लेकिन लेआउट नहीं दिखाया जा सका, जिसके बाद नोटिस जारी किए गए थे। किन्तु, इन नोटिसों का भी कोई जबाव नहीं दिया गया था। जिसके बाद बृहस्पतिवार को आरडीए की टीम मौके पर पहुंची, तो वहां 30 मकानों के फाउंडेशन बने हुए थे। टीम ने जेसीबी से सभी फाउंडेशन तोड़ दिए। इस दौरान आरडीए के सचिव रामजी मिश्रा, सहायक अभियंता आशाराम, हरिओम गुप्ता, अयोध्या प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed