{"_id":"65beb47eaf1c809f1f05aabe","slug":"illegal-encroachment-should-be-removed-from-the-land-action-will-be-taken-against-negligence-dm-rampur-news-c-282-1-rmp1004-115217-2024-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीनों से हटवाएं अवैध कब्जे, लापरवाही पर होगी कार्रवाई : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीनों से हटवाएं अवैध कब्जे, लापरवाही पर होगी कार्रवाई : डीएम
विज्ञापन
रामपुर। शनिवार को जिलाधिकारी जोगिंदर सिंह की अध्यक्षता मिलक तहसील के सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इसमें 38 शिकायतें आई हैं, जिसमें से पांच शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। डीएम ने साफ कहा कि अधिकारी सरकारी जमीन से अवैध कब्जे हटवाएं, इसमें लापरवाही बरतने पर कार्रवाई होगी। तहसील सभागार में आयोजित समाधान दिवस में शनिवार को बिजली बिलों में अनियमितता, राशन, अवैध कब्जे, पेंशन न मिलने सहित विभिन्न प्रकार की कुल 38 शिकायतें प्राप्त हुईं। डीएम ने पांच शिकायतों का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायतों के संबंध में अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने बिजली बिलों में अनियमितता की कई शिकायतें आने पर विद्युत विभाग के अभियंता को निर्देशित किया कि ऐसी अनियमितता की वजह से आमजन को काफी परेशानी होती है। अगले 10 दिन में ऐसी सभी समस्याएं दूर हो जानी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यालय में समय से उपस्थित रहकर लोगों की शिकायतें सुनें और उनके समाधान को लेकर भी गंभीरता दिखाएं।
उन्होंने कहा कि जिन विभागों की जमीनों पर अवैध कब्जे हैं, उन विभागीय अधिकारियों की यह जिम्मेदारी है कि वे राजस्व और पुलिस टीम की सहायता लेकर जमीनों को अवैध कब्जे से मुक्त कराएं। इस दौरान ज्वांइट मजिस्ट्रेट अभिनव जे जैन, एसडीएम मोनिका सिंह, तहसीलदार राकेश चंद्रा, कोतवाल अनुपम शर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
विज्ञापन
सदर तहसील में 15 शिकायतें निस्तारित
रामपुर। तहसील सदर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में एडीएम वित्त राजस्व हेम सिंह की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें 15 शिकायतों का निस्तारण किया गया। संवाद