{"_id":"690514759608da5ed00a2a29","slug":"illegal-cuts-on-the-four-lane-highway-are-causing-accidents-resulting-in-the-deaths-of-15-people-rampur-news-c-282-1-smbd1025-156899-2025-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: फोरलेन हाईवे में बने अवैध कट दे रहे हैं हादसों को दावत, 15 लोगों की हो चुकी है मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: फोरलेन हाईवे में बने अवैध कट दे रहे हैं हादसों को दावत, 15 लोगों की हो चुकी है मौत
विज्ञापन
रामपुर। अवैध कट के कारण अमरोहा में एक बड़ा हादसा हुआ। इसमें बरेली के दो व्यापारियों की मौत हो गई। कुछ ऐसा ही हाल रामपुर-काठगोदाम और रामपुर-बरेली हाईवे का भी है।
पिछले वर्ष इन अवैध कट के कारण चार लोग अलग-अलग सड़क हादसे में मारे गए। इस वित्तीय वर्ष में अभी तक 15 लोगों की जान जा चुकी है। एनएचएआई बार-बार इन कटों को बंद कर रहा है। इसके बाद भी ग्रामीण अधिक दूरी तय न करनी पड़े, इसलिए हाईवे के डिवाइडरों को काटकर या प्रीकास्ट डिवाइडरों को हटाकर कट खोल दे रहे हैं। इसके चलते दुर्घटनाएं हो रही हैं।
बरेली हाईवे पर दो जगह बनाए गए हैं अवैध कट
मिलक। नेशनल हाईवे पर सड़क पार करने के लिए बनाए गए अवैध कट हादसों का कारण बन रहे हैं। मिलक से रामपुर तक के हाईवे पर जादोंपुर और धमोरा बाईपास क्षेत्र में लोगों ने बैरिकेडिंग में कट बना रखे हैं, जहां से पैदल और बाइक सवार अनियंत्रित तरीके से सड़क पार करते हैं। इन अवैध रास्तों के कारण वाहन चालकों को अचानक ब्रेक लगाना पड़ता है, जिससे दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ जाती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इन कटों के कारण आए दिन हादसे होते हैं।
विज्ञापन
कोयला गांव के डिवाइडर तोड़कर दोपहिया वाहन सवार कर रहे हैं रास्ता पार
भोट। रामपुर-काठगोदाम नेशनल हाईवे पर बने अवैध कट लगातार हो रही दुर्घटनाओं का कारण बन रहे हैं। कोयला गांव के सामने और पत्थरखेड़ा चौराहे पर बने इन कटों से गुजरने वाले लोग न सिर्फ यातायात नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं, बल्कि अपनी और दूसरों की जान भी जोखिम में डाल रहे हैं।
पिछले एक साल में इन्हीं अवैध कटों पर हुए हादसों में पत्थरखेड़ा निवासी चंद्रवती की मौत हो चुकी है, जबकि छह माह पहले कोयला गांव के सामने हुए हादसे में मिलक बिचौला के दो युवक घायल हुए और रुद्रपुर की एक महिला की मौत हो गई। संवाद
12 अवैध कट, हादसों का खतरा
बिलासपुर। रामपुर-काठगोदाम फोरलेन हाईवे पर लोगों ने 12 से अधिक स्थानों पर अवैध कट बना रखे हैं, जिनसे आने वाले कोहरे के मौसम में दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है। हालांकि हाईवे प्राधिकरण के प्रोजेक्ट मैनेजर तुषार गुप्ता का दावा है कि केवल दो स्थानों पर ही अवैध कट हैं, जिन्हें जल्द बंद किया जाएगा।
स्थानीय लोगों के अनुसार होटल, ढाबे, पेट्रोल पंप, अशोक नगर बिजलीघर, खूंटाखेड़ा और कुआंखेड़ा समेत कई प्रमुख स्थानों पर ये अवैध कट बने हुए हैं। इसके अलावा चड्ढा पेपर मिल और रूद्र बिलास चीनी मिल के पास लोगों ने हाईवे पर जंप करने के लिए भी रास्ते बना लिए हैं। संवाद
क्या कहते हैं लोग
हाईवे पर अवैध कट नहीं होने चाहिए, ताकि हादसे न हो सकें। हाईवे अथारिटी को चाहिए कि वह अवैध कटों को बंद करें।
राजीव अग्रवाल, महामंत्री उप्र उद्योग व्यापार मंडल बिलासपुर
हाईवे पर हाईवे अथॉरिटी के अलावा किसी और को अवैध तरीके से कट नहीं लगाना चाहिए। यह कट अक्सर हादसे का सबब बनते हैं, जो शीघ्र बंद होने चाहिए।
बलराम सिंह, आयुक्त स्काउट एवं गाइड
हाईवे पर बने अवैध कट किसानों के लिए मुसीबत का सबब बन जाते हैं, जो तत्काल बंद होने चाहिए।
इरफान हसन, किसान नेता, टाह खुर्द बिलासपुर
हाईवे पर अवैध रूप से बनाए गए कटो की जांच होनी चाहिए और जांच के बाद कट लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई भी होनी चाहिए।
रमेश शर्मा, बरिष्ठ उपाध्यक्ष ब्राह्मण सभा बिलासपुर
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
रामपुर से रुद्रपुर के बीच दो स्थानों कुआंखेड़ा व खूंटाखेड़ा पर लोगों ने अवैध कट बना रखे हैं। वह बार-बार कट बंद करते हैं और लोग खोल लेते हैं। पुलिस-प्रशासन की मदद से इन कटों को शीघ्र बंद किया जाएगा।
तुषार गुप्ता, प्रोजेक्ट मैनेजर, एनएचएआई रुद्रपुर