{"_id":"65d1278dc09477be9607644c","slug":"illegal-constructions-on-the-outskirts-of-the-city-will-be-demolished-rampur-news-c-282-1-rmp1004-116231-2024-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: शहर के बाहरी इलाकों में बने अवैध निर्माण होंगे ध्वस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: शहर के बाहरी इलाकों में बने अवैध निर्माण होंगे ध्वस्त
विज्ञापन
रामपुर। महायोजना-2031 के लागू होने से पहले शहर के बाहरी इलाकों में अवैध निर्माण को ध्वस्त करने की योजना बनाई गई है। जिलाधिकारी ने आरडीए के अफसरों को आदेश दिए हैं कि शहर के बाहरी इलाकों में अवैध निर्माण ध्वस्त करें। डीएम ने साफ कहा कि इसमें किसी भी तरह की कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए।रामपुर विकास प्राधिकरण के अंर्तगत रामपुर महायोजना-2031 स्वीकृति के अंतिम चरण में है, जिसके लिए शासन स्तर पर शासकीय समिति की बैठक फरवरी के अंतिम सप्ताह में संभावित है। महायोजना के मास्टर प्लान के अंतर्गत जिन क्षेत्र के लिए भू उपयोग का परिवर्तन प्रस्तावित है उन सभी भूखंडों का जिलाधिकारी जोगिंदर सिंह ने अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व हेम सिंह एवं रामपुर विकास प्राधिकरण के अभियंताओं के साथ निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने स्वार मार्ग, केमरी मार्ग, बिलासपुर मार्ग, मुरादाबाद मार्ग और बरेली मार्ग पर पहुंचकर मास्टर प्लान के अनुसार भूखंड देखा और अभियंताओं से जरूरी जानकारी प्राप्त की।
अवैध निर्माण पर जताई थी नाराजगी
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी को शहर के बाहरी इलाके में अवैध निर्माण मिला। जिस पर उन्होंने नाराजगी जताई थी। आरडीए के अभियंताओं को निर्देश दिए कि मानकों के विपरीत जो निर्माण किए जा रहे हैं उन्हें अभियान चलाकर ध्वस्त कराएं। आरडीए की सीमा में नियम विरुद्ध तरीके से कोई भी निर्माण कार्य नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन
अवैध निर्माण पर जताई थी नाराजगी
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी को शहर के बाहरी इलाके में अवैध निर्माण मिला। जिस पर उन्होंने नाराजगी जताई थी। आरडीए के अभियंताओं को निर्देश दिए कि मानकों के विपरीत जो निर्माण किए जा रहे हैं उन्हें अभियान चलाकर ध्वस्त कराएं। आरडीए की सीमा में नियम विरुद्ध तरीके से कोई भी निर्माण कार्य नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन