Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Illegal arms factory operating in the forest busted; two arrested

Rampur News: जंगल में चल रही अवैध हथियार फैक्टरी पकड़ी, दो गिरफ्तार

Wed, 18 Nov 2026 12:59 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Wed, 18 Nov 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
Illegal arms factory operating in the forest busted; two arrested
मिलकखानम। थाना पुलिस ने पीपली वन के जंगल में चल रही अवैध हथियार बनाने की फैक्टरी पकड़ी है। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि उनके तीन साथी जंगल में भागने में सफल रहे। फैक्टरी से बने और अधबने तमंचे, एक देसी बंदूक, कारतूस और हथियार बनाने के उपकरण बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन

एसपी अनिल सिंह शिशोदिया के मुताबिक, थानाध्यक्ष नरेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम पदमपुर बॉर्डर पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर ने पीपली वन के जंगल में छोटी मजार से आगे अवैध हथियार बनाने की फैक्टरी चलने की सूचना दी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की तो वहां पांच लोग हथियार बनाते मिले। पुलिस ने दबिश देकर दो लोगों को पकड़ लिया, जबकि तीन आरोपी जंगल की ओर भाग गए।
विज्ञापन

पकड़े गए आरोपियों की पहचान उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर जिले के गदरपुर थाना क्षेत्र के कलकत्ता निवासी धर्मेंद्र और किलाखेड़ा थाना क्षेत्र के गुलाब सिंह का मझरा निवासी टीटू सिंह के रूप में हुई है। फरार आरोपियों में ऊधमसिंह नगर निवासी दर्शन सिंह और गुरमीत शामिल हैं। तीसरे फरार व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने मौके से 12 बोर के तीन तमंचे, एक देसी बंदूक, 315 बोर के दो तमंचे और दो अधबने तमंचे बरामद किए। इसके अलावा 12 बोर के 32 खोखा कारतूस और दो जिंदा कारतूस, 315 बोर के सात खोखा और एक मिस कारतूस तथा 32 बोर का एक खोखा और एक मिस कारतूस मिला। हथियार बनाने में इस्तेमाल होने वाले उपकरण भी बरामद किए गए हैं।
एसपी ने बताया कि सीओ हर्षिता सिंह के नेतृत्व में हुई कार्रवाई के दौरान मिलकखानम पुलिस ने गिरफ्तार दोनों आरोपियों और भागे हुए तीन साथियों समेत पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

गिरफ्तार आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। धर्मेंद्र के खिलाफ मिलकखानम थाने में आबकारी और चोरी से संबंधित मामले दर्ज हैं, जबकि टीटू के खिलाफ वन अधिनियम और बीएनएस की धाराओं में मामले दर्ज बताए गए हैं। गिरफ्तार आरोपियों का कोर्ट में चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed