{"_id":"6952e04d52c130154f0cbf20","slug":"iia-gave-information-about-india-food-expo-to-be-held-in-lucknow-rampur-news-c-15-1-mbd1058-801155-2025-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: आईआईए ने लखनऊ में होने वाले इंडिया फूड एक्सपो की दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: आईआईए ने लखनऊ में होने वाले इंडिया फूड एक्सपो की दी जानकारी
विज्ञापन
जनरल बॉडी मीटिंग में टूरिज्म फेयर की रिपोर्ट प्रस्तुत, औद्योगिक समस्याओं पर भी हुई चर्चा
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए) रामपुर चैप्टर ने वर्ष 2025 को विदा कर 2026 के स्वागत के अवसर पर रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में नैनीताल से आमंत्रित बैंड ने सदस्यों का मनोरंजन किया।
जनरल बॉडी मीटिंग में चेयरमैन श्रीश गुप्ता ने वाराणसी में आयोजित टूरिज्म फेयर की रिपोर्ट प्रस्तुत की और लखनऊ में 16 से 18 जनवरी को होने वाले इंडिया फूड एक्सपो के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने खाद्य, फ्रोजन सब्जी आदि से जुड़े उद्यमियों से इस एक्सपो में भाग लेने और अपने उत्पाद प्रदर्शित करने का आग्रह किया।
सचिव मनोज गर्ग ने सदस्यों से औद्योगिक समस्याएं एकत्र कीं और उन्हें आगामी उद्योग बंधु बैठक में उठाने का आश्वासन दिया। बैठक में दो नए सदस्यों का पिन लगाकर स्वागत भी किया गया। सदस्य अनुज गुप्ता ने चावल मिल की समस्या प्रमुख सचिव के समक्ष उठाने के लिए आईआईए का आभार जताया।
विज्ञापन
कार्यक्रम में एसके गुप्ता, एसके अग्रवाल, निक्की जॉली, रमेश अग्रवाल, रामकुमार अग्रवाल, मनोज गुप्ता सहित कई उद्योगपति और सदस्य मौजूद रहे।