फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Raza Murad said: If Azam Khan does not agree with the decision then he should go to the Supreme Court

अभिनेता रजा मुराद बोले: आजम खां को फैसले से इत्तेफाक नहीं तो बड़ी अदालत जाएं, सभी को अपनी बात रखने का अधिकार

Tue, 07 Nov 2023 02:15 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Tue, 07 Nov 2023 02:15 AM IST
सार

अपने घर रामपुर पहुंचे फिल्म अभिनेता रजा मुराद ने आजम खां पर उठे सवाल पर कहा कि वह एक कद्दावर नेता हैं और संविधान में सभी को अपनी बात रखने का अधिकार है। आजम को मिली सात साल की सजा पर उन्होंने कहा कि यदि आजम खां फैसले से इत्तेफाक नहीं रखते हैं तो वह बड़ी अदालत में जा सकते हैं।

विज्ञापन
Raza Murad said: If Azam Khan does not agree with the decision then he should go to the Supreme Court
रामपुर में लोगों से बातचीत करते रजा मुराद - फोटो : संवाद

विस्तार

रामपुर में फिल्म अभिनेता रजा मुराद ने कहा कि न्याय पालिका सर्वोपरि है। वह जो फैसला देती है, उससे हर किसी को एतबार रखना चाहिए। आजम खां एक कद्दावर नेता हैं और यदि उनको इस फैसले से इत्तेफाक नहीं है तो वह बड़ी अदालत का दरवाजा खटखटा सकते हैं।

विज्ञापन

 

सोमवार को मुंबई से अपने घर रामपुर आए अभिनेता रजा मुराद ने आजम खां को लेकर पूछे गए सवाल पर यह बात कही। अपने घर आए रजा मुराद ने शाहबाद गेट स्थित एक दुकान पर बैठकर पत्रकारों से भी बात की। इस दौरान आजम खां पर उठे सवाल पर कहा कि आजम खां एक कद्दावर नेता हैं और संविधान में सभी को अपनी बात रखने का अधिकार है।

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

आजम को मिली सात साल की सजा पर उन्होंने कहा कि यदि आजम खां फैसले से इत्तेफाक नहीं रखते हैं तो वह बड़ी अदालत में जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि उनका सात नवंबर को बदायूं में एक कार्यक्रम है। वहां जाने से पहले वे अपने घर आ गए। कहा कि रामपुर से पुरानी यादें जुड़ी हुई हैं। यहां के गली-कूचे और चौराहे सभी जहन में रहते हैं।


कहा कि इस रामपुर हर जगह काफी मशहूर है। यहां पर एक से बढ़कर एक हुनरमंद कारीगर हैं। उन्होंने कहा कि जिस तरह से बरेली का झुमका मशहूर है। उसी तरह से मुरादाबाद के बर्तन और रामपुर का चाकू है। यहां से बेहतर चाकू कोई नहीं बनाता है। कुछ देर बाद वह अपने घर के लिए रवाना हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed