फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   id milladunvi today

आज निकलेगा जुलूस ईद मिलादुन्नबी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 19 Oct 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
id milladunvi today
रामपुर। 19 अक्तूबर को हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहो अलैहे वसल्लम की यौमे पैदाइश है। इस दिन शहर समेत पूरे जनपद में जगह-जगह जुलूस निकाले जाएंगे। प्रशासन ने कोरोना के मद्देननजर शर्तों के साथ जुलूस निकालने की इजाजत दे दी है। जिसके बाद नगर में मंगलवार को जुलूस ईद मिलादुन्नबी निकाला जाएगा।
विज्ञापन

काजी ए शरआ व जिला मुफ्ती सैयद फैजान मियां ने बताया कि जुलूस में किसी भी तरह का अस्त्र और शस्त्र रखने व डीजे बजाने पर भी पाबंदी रहेगी। नई परंपरा और गड़बड़ी करने वालों पर कड़ी नजर रहेगी। काजी-ए शरआ व जिला मुफ्ती सैयद फैजान मियां ने सभी अंजुमन और मुसलमानों से अपील की है कि ऐसा कोई काम न करे, जिससे दूसरों को तकलीफ पहुंचे। कोविड नियमों का हर हाल में पालन होना चाहिए। शरई तरीके से जुलूस निकालें। काजी शरआ ने बताया कि शहर और दूसरे इलाकों ने 19 अक्तूबर को जुलूसे मोहम्मदी निकाला जाएगा। रामपुर नगर में जुलूस पुराना गंज दोमहला रोड से होते हुए पान दरीबा से किला पहुंचेगा और यहां से हाफिज साहब की मजार पर पहुंचकर संपन्न होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed