फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   id, jamjan mah

सात समंदर पार से अपनों को खींच लाई ईद 

Mon, 04 Jul 2016 01:13 AM IST
अमर उजाला/ ब्यूरो रामपुर
अमर उजाला/ ब्यूरो रामपुर Updated Mon, 04 Jul 2016 01:13 AM IST
विज्ञापन
id, jamjan mah
रामपुर में रविवार को ईद के लिए खरीदारी करतीं महिलाएं।

विज्ञापन
एक महीने की इबादत, रोजों का तोहफा, मुसर्रतों का आगाज, मोहब्बत की खुशबू, मुस्कराहटों का मौसम और रौनक का जश्न है ईद। इतनी ढेर सारी खूबियां और अपनों की मोहब्बत सात समंदर पार से लोगों को वतन खींच लाई। शहर में कई लोग सऊदी अरब, दुबई और इराक से अपने वतन लौट आए।  कुछ लोग वतन वापसी की तैयारी कर रहे हैं, जो ईद से एक या दो दिन पहले आ जाएंगे।  

रमजान की इबादत और रोजों के बाद ईद उल फितर का त्योहार  जलवा अफरोज होगा। ईद के दिन छोटे-बड़े, अपने पराए, दोस्त-दुश्मन गले मिलते हैं। चारों तरफ खुशियां और मोहब्बत की खुशबू महकती है। हर किसी की चाहत होती है कि वो अपने के बीच ईद मनाएं। 
विज्ञापन


ईद के दिन जो दुनिया से रुख्सत हो चुके अपनों की याद में भी आंसू छलक आ जाते हैं। रोजगार और काम की तलाश में सात समंदर पार रह रहे लोगों को भी ईद ने  अपनों और अपने वतन की याद दिला दी। ईद उन्हें सात संदर पार से खींच लाई। घेरतोगा के एहतेशाम उज्जमा खां करीब आठ महीने पहले ओमान गए थे। एहतेशाम ने बताया कि ईद नजदीक आई तो अपनों और अपने वतन की याद आई। वो कुछ दिन की छुट्टी लेकर अपने के साथ ईद मनाने वतन लौट आए हैं। उनका कहना है कि ईद बाद वो वापस चले जाएंगे। बजौड़ी के टोला के शावेज खां भी करीब 10 महीने पहले काम की तलाश में सऊदी अरब गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शावेज खां भी ईद मनाने अपने घर लौट आए। कुछ दिन रुकने के बाद वापस लौट जाएंगे। केलेवाला तालाब के  फुरकान भी दो साल की वीजा सऊदी अरब गया था, लेकिन ईद पर अपनों की याद आई तो छुट्टी लेकर रामपुर लौट आए। उनका कहना है कि उन्हें अपनों से मिलाने ईद खींच लाई। कुछ दिन बाद वह वापस लौट जाएंगे। कई लोग अपने वतन लौटने की तैयारी कर रहे हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed