फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   husband left wife in the village of lover

पत्नी को प्रेमी के गांव में छोड़कर पति हुआ फरार, घर वापस न आने की दी चेतावनी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 26 Apr 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
husband left wife in the village of lover
सैदनगर (रामपुर)। अजीमनगर थाना क्षेत्र में पत्नी को उसके प्रेमी के गांव में छोड़कर पति फरार हो गया। कुछ देर रुकने के बाद वह प्रेमी के घर पहुंच गई। प्रेमिका को घर में देख प्रेमी और परिजनों के होश उड़ गए। इस दौरान विवाहिता ने हंगामा भी किया। सूचना पर विवाहिता के ससुराल वाले भी वहां पहुंच गए, जिसके बाद ग्रामीण दोनों पक्षों में समझौता कराने में जुट गए।
विज्ञापन

मामला अजीमनगर थाना क्षेत्र के एक गांव का है। यहां के युवक का पड़ोसी गांव की युवती के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। चार माह पहले युवती की शादी शाहबाद क्षेत्र के रहने वाले एक युवक से हो गई। शादी के बाद उसके पति को प्रेम प्रसंग की जानकारी हो गई। उसने पूरे मामले की छानबीन की। रविवार की सुबह उसके पति ने पत्नी से शादी में चलने के लिए तैयार होने को कहा। दोनों बाइक पर सवार होकर शादी समारोह में जा रहे थे। रास्ते में पत्नी के प्रेमी का गांव आया तो उसने पत्नी को बाइक से उतार दिया और घर वापस न आने की चेतावनी दी। उसने पत्नी को प्रेमी के घर रहने की बात कहते हुए वहां से चला गया। पति के चले जाने के बाद पत्नी अपने प्रेमी के घर पहुंच गई। गांव के लोग समझौते के आधार पर मामले को सुलझाने में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed