फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Husband left wife in Bangalore, created ruckus after reaching police station

Rampur News: पत्नी को बंगलूरू में छोड़ आया पति, कोतवाली पहुंचकर किया हंगामा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jan 2024 01:53 AM IST
विज्ञापन
Husband left wife in Bangalore, created ruckus after reaching police station
रामपुर। छह साल तक प्रेम प्रसंग चलने के बाद दो साल पहले युवक-युवती ने कोर्ट मैरिज कर ली। शादी के बाद दोनों में रार शुरू हो गई। एक साल पहले युवक अपनी पत्नी को बंगलूरू में छोड़कर गांव आ गया। पति की तलाश में पत्नी कोतवाली पहुंच गई हंगामा शुरू कर दिया। बाद में पुलिस ने युवक को बुलाकर समझौता कराकर दोनों को घर भेज दिया। गुरुवार की देर रात बंगलूरू निवासी एक युवती अपनी मां के साथ मिलक कोतवाली पहुंची। उसने पुलिस को बताया कि मिलक क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक उसका पति है। दो साल पहले दोनों ने निकाह किया था। एक वर्ष तक तो उसका पति उसके साथ रहा तथा अपने गांव भी आता जाता रहा, लेकिन एक साल पहले उसे धोखा देकर गांव चला आया। बार-बार उससे थोड़े दिन में आने की बात कहकर टालता रहा। फिर उसके पति ने मोबाइल नंबर बदल लिया और संपर्क टूट गया। पति की राह देखते देखते एक बर्ष बीत गया।
विज्ञापन

थक हारकर उसने पति के गांव पहुंचने का निर्णय लिया और वह अपनी मां के साथ मिलक कोतवाली आ गई और हंगामा करने लगी। कोतवाल ने महिला की बात सुनने के बाद उसके पति और परिजनों को गांव से बुलवाया। पति को देखते ही महिला उसे खरी-खोटी सुनाने लगी। युवक ने बताया कि उसने दो साल पहले कोर्ट मैरिज की थी। अब वह अपनी पत्नी को अपने साथ गांव रखना चाहता है, लेकिन पत्नी पति को बंगलूरू ले जाना चाहती है। घंटे भर तक चली बातचीत के बाद महिला अपने पति के साथ गांव चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed