फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Husband left after eight days of marriage married with lover in Rampur

Rampur: शादी के आठ दिन बाद पति को छोड़ा, प्रेमी संग रचाया विवाह, देखिए फिर क्या हुआ

Thu, 24 Nov 2022 05:14 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: Digvijay Singh Updated Thu, 24 Nov 2022 05:14 PM IST
सार

कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी एक युवती का विवाह जनपद मुरादाबाद क्षेत्र के गांव में मुस्लिम रीति रिवाज से हुआ था। लेकिन युवती को इस विवाह पर एतराज था। विवाह के आठ दिन बाद युवती मायके आ गई। मायके आकर युवती ने हिंदू धर्म अपनाकर अपने प्रेमी युवक से विवाह कर लिया।

विज्ञापन
Husband left after eight days of marriage married with lover in Rampur
पूर्व पति ने महिला पर किया चाकुओं से हमला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रामपुर के शाहबाद में पूर्व पति ने विवाहिता के घर में घुसकर चाकू से हमला कर दिया। शोर-शराबा होने पर ग्रामीण एकत्र हो गए। पूरे प्रकरण की वीडियो बना ली गई। हमले में तीन महिलाएं घायल हो गईं।

विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी एक युवती का विवाह जनपद मुरादाबाद क्षेत्र के गांव में मुस्लिम रीति रिवाज से हुआ था। लेकिन युवती को इस विवाह पर एतराज था। विवाह के आठ दिन बाद युवती मायके आ गई। मायके आकर युवती ने हिंदू धर्म अपनाकर अपने प्रेमी युवक से विवाह कर लिया।

विज्ञापन

 

विवाह के बाद दंपती हरिद्वार जाकर बस गए। 22 अक्टूबर को गांव गए थे। बता दें कि युवती और युवक दोनों एक ही गांव के है। महिला का आरोप है कि उसका पूर्व पति गुरुवार दोपहर को घर में घुस आया और चाकू से हमला कर दिया।  

विज्ञापन
विज्ञापन

 

इस दौरान बीच-बचाव में आई उसकी जेठानी और सास को भी चाकू लग गए। शोर-शराबा मचाने पर ग्रामीण एकत्र हो गए। इस बीच किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। उधर जख्मी हालत में महिलाओं को सीएचसी में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। मामला दो समुदायों के बीच का होने पर गांव में तनावपूर्ण स्थिति हो गई। फिलहाल दूसरे समुदाय के कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए तहरीर दिए जाने की कार्रवाई चल रही थी। सुरक्षा के लिहाज से गांव में पुलिस पहुंच गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed