फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Husband arrested for dowry murder

दहेज हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 04 Mar 2021 01:22 AM IST
विज्ञापन
Husband arrested for dowry murder
रामपुर। एक लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों पर महिला की हत्या करने का आरोप लगाया, जिसके बाद मृतका के पिता ने उसके पति समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया था। इस मामले में पुलिस ने मृतका के पति को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही बाकी आरोपियों की भी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम बेनजीर का है। गांव के छोटेलाल पुत्र नोनीराम की शादी करीब छह साल पहले भोट थानाक्षेत्र के ग्राम दरयावगढ़ का मझरा निवासी राम सिंह की पुत्री रामवती से हुई थी। तब रामवती के परिजनों ने हैसियत के मुताबिक नकदी समेत चार लाख, एक बाइक आदि सामान दहेज में दिया था। इसके बाद भी ससुराली दहेज के लिए परेशान करते थे। उनसे एक लाख रुपये की मांग की जा रही थी। आरोप है कि मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने महिला का गर्भपात करा दिया, जिसके बाद से ही उसकी तबीयत बिगड़ गई थी। 27 फरवरी की रात को अचानक महिला की मौत हो गई, जिसके बाद ससुराली मृतका के शव का चुपके से अंतिम संस्कार कर रहे थे। मामले की जानकारी मृतका के मायके वालों को लग गई, जिसके बाद वे मौके पर पहुंच गए। उन्होंने कोतवाली पुलिस को जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया था। मृतका के पिता राम सिंह ने दामाद छोटे लाल, ससुर गंगाराम और तहेेरे जेठ राजकिशोर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी थी। बुधवार को पुलिस ने छोटे लाल को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली इंस्पेक्टर रविन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि बाकी आरोपियों की भी तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed