फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Husband and wife left the world on the same day

पति-पत्नी ने एक ही दिन छोड़ दी दुनिया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 25 Oct 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Husband and wife left the world on the same day
पति-पत्नी ने एक ही दिन छोड़ दी दुनिया
विज्ञापन

पूर्व आयकर आयुक्त और उनकी शिक्षिका पत्नी का नोएडा में उपचार के दौरान निधन
रामपुर। पति-पत्नी ने एक ही दिन कुछ घंटों के अंतराल के बाद दुनिया छोड़ दी। पूर्व आयकर आयुक्त मधुर श्याम की पत्नी मारगेट जोसेफ कुछ दिनों से बीमार चल रही थीं। उनका इलाज नोएडा के एक अस्पताल में चल रहा था। मधुर श्याम भी पत्नी की देखभाल के लिए वहीं रह रहे थे। परिजनों के मुताबिक अचानक प्लेटलेट्स कम होने की वजह से मधुर श्याम को उसी अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। दिवाली की शाम अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और कुछ देर में उनकी मौत हो गई। पति के मौत के कुछ घंटों के बाद ही उनकी पत्नी ने भी दुनिया को अलविदा कह दिया।

एक ही दिन पति-पत्नी की मौत की खबर रामपुर पहुंच तो शोक की लहर दौड़ गई। लोगों डायमंड कॉलोनी स्थित उनके आवास पर शोक प्रकट करने के लिए पहुंच गए। मंगलवार को दोनों का शव रामपुर लाया गया और गवर्नमेंट रोड स्थित इसाइयों के कब्रिस्तान में सुपुर्दे खाक कर दिया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। मारगेट जोसेफ ने रामपुर के कई पब्लिक स्कूलों में बच्चों को पढ़ाया। वो जोसेफ मैम के नाम से जानी जाती थीं। दोनों अपने पीछे बेटे मयूर, बेटी माधुरी ,एगनस,और मोनिका को छोड़ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed