{"_id":"5fdfaa4e8ebc3e3e7d72335e","slug":"hunar-hatt-in-rampur-rampur-news-mbd373329477","type":"story","status":"publish","title_hn":"हुनर हाट में खूब धमाल मचा रहे बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हुनर हाट में खूब धमाल मचा रहे बच्चे
विज्ञापन
रामपुर। हुनर हाट में जहां एक ओर दस्तकारी और कारीगरों की बेमिसाल प्रस्तुतियां बड़ों का मन लुभा रहीं हैं तो वहीं जंपिंग कैसल से लेकर ट्रेन और ई-रिक्शा की सवारी बच्चों को भी खूब भा रही है। बच्चे हुनर हाट में जमकर मौज मस्ती कर रहे हैं।
हुनर हाट में बच्चों के लिए सबसे अधिक आकर्षण का केंद्र आधुनिक ई-रिक्शा, जंपिंग कैसल, ट्रेन झूला और विभिन्न सेल्फी प्वाइंट बने हुए हैं। बच्चों से लेकर किशोर, युवा और बड़े तक सेल्फी प्वाइंट पर सेल्फी ले रहे हैं। बच्चे झूलों और ई-रिक्शा की सवारी का आनंद ले रहे हैं।
बनारसी लता कला और पंजाबी रसोई के सरसों साग भी कर रहे आकर्षित
रामपुर। हुनर हाट में व्यंजनों के लिए अलग स्टालों की व्यवस्था की गई है। जिसमें कई प्रदेशों के प्रसिद्ध व्यंजनों के स्टाल शामिल हैं। लोग राजस्थानी, पंजाबी, बनारसी और मुंबई समेत कई राज्यों के प्रसिद्ध व्यंजनों का खूब स्वाद चख रहे हैं।
विज्ञापन
लता कला को सराह रहे लोग : इम्तियाज अली
बनारस से आए इम्तियाज अली ने हुनर हाट में बनारस की प्रसिद्ध मिठाइयों का स्टाल लगाया हुआ है। जिन पर रसगुल्ले से लेकर समोसा तक सब कुछ है लेकिन सबसे अधिक मांग लताकला की है। इम्तियाज अली बताते हैं कि सर्दी के मौसम के बावजूद हुनर हाट में लोग आ रहे हैं और उनके पास से सबसे अधिक लताकला की मांग कर रहे हैं। इम्तियाज अली कहते हैं कि रामपुर में लोगों का खूब प्यार मिल रहा है।
मक्के की रोटी और सरसों के साग बना रहा मुरीद
दक्षिण दिल्ली से आए अभिनीत और उनके सहयोगियों ने पंजाबी रसोई नाम से स्टॉल लगाया है। जिस पर पंजाबी व्यंजन उपलब्ध हैं। अभिनीत बताते हैं कि सबसे अधिक मांग मक्के की रोटी और सरसों के साग की है। इसके साथ ही अमृतसरी छोले भठूरे को भी लोग काफी सराह रहे हैं। अभिनीत कहते हैं कि लोग जब उनके स्टॉल पर कुछ लेते हैं और उसकी तारीफ करते हैं तो घर से इतनी दूर आकर भी अपनापन सा महसूस होता है।