फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   hunar haat

निजामी बंधुओं के सूफी गीत-संगीत और रेखा राज के फिल्मी गानों ने हुनर हाट में बांधा समां

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 22 Oct 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
hunar haat
ि
विज्ञापन
रामपुर। हुनर हाट में निजामी बंधुओं के सूफी गीत-संगीत और रेखा राज के फिल्मी गानों की धूम रही। रेखा राज के गाने तेरे प्यार दिता जदो दा सहारा वे, माहिया भूल गया मैनू जाग सारा वे... ने लोगों का दिल जीत लिया। इसके साथ ही लोगों ने सूफी संगीत सुना। साथ ही हुनर हाट में जमकर खरीदारी की तो बच्चों ने झूलों का आनंद लिया।

रामपुर में चल रहे हुनर हाट में गुरुवार को निजामी बंधुओं एवं गायिका रेखा राज के कार्यक्रम होने थे। लिहाजा, शाम होते ही हुनर हाट का मंच सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए सजकर तैयार था। निजामी बंधुओं ने सूफी संगीत के जरिए कार्यक्रम में समां बांध दिया। वहीं, गायिका रेखा राज ने एक से बढ़कर एक गाने पेश किए। उन्होंने तेरे प्यार दिता जदो दा सहारा वे, माहिया भूल गया मैनू जाग सारा वे...गाना सुनते दर्शक झूम उठे। इसके अलावा हुनर हाट में लोगों ने जमकर खरीदारी की। हस्तकला के अलग अलग राज्यों की दुकानें, जरी पेचवर्क का काम, बांस से बनी वस्तुओं को लोगों ने खूब पसंद किया। इसके अलावा स्थानीय परिधानों की भी खूब बिक्री हुई। लोगों ने विभिन्न राज्यों के खाने पीने के स्टॉलों पर अलग अलग व्यंजनों का आनंद लिया। साथ ही बच्चों ने झूलों पर जमकर मस्ती की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed