Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   House caught fire due to spark of garbage, cash worth five lakhs burnt

Rampur News: कूड़े की चिंगारी से घर में लगी आग, पांच लाख की नकदी जली

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2024 04:15 AM IST
विज्ञापन
House caught fire due to spark of garbage, cash worth five lakhs burnt
रामपुर। क्षेत्र के सोनकपुर गांव में कूड़े से निकली चिंगारी से एक किसान के घर में आग लग गई। जब तक फायर ब्रिगेड और ग्रामीणों की मदद से आग बुझाई जाती तब तक कमरे में रखी पांच लाख की नकदी और जेवरात व कपड़ों समेत करीब 10 लाख का नुकसान हो चुका था। घटना के बाद से परिवार में मायूसी छाई है। आग के कारण दो और ग्रामीणों को भी नुकसान उठाना पड़ा।तहसील क्षेत्र के सोनकपुर गांव में आबादी के निकट ही कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। शनिवार को अपराह्न करीब चार बजे कूड़े के एक ढेर में किसी कारण आग लग गई। इस दौरान ढेर से निकली चिंगारी हवा से किसान इकरार के मकान की छत पर बनी कोठरी तक पहुंच गई। आग की लपटें और धुआं देखकर तमाम ग्रामीण हाथों में पानी से भरी बाल्टियां आदि लेकर आग बुझाने में लग गए, लेकिन आग बढ़ती गई।
विज्ञापन

इसी दौरान सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड भी आ गई। लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक इकरार की कोठरी में रखे संदूक और उसमें रखी पांच लाख की नकदी, सोना-चांदी का जेवर तथा कीमती कपड़े जलकर राख हो चुके थे। आग के कारण करीब 10 लाख का नुकसान बताया है। लोगों ने बताया कि किसान के दो बेटे सिलाई का काम भी करते हैं।
विज्ञापन

किसान ने जमीन खरीदने का सौदा किया हुआ है उसकी रजिस्ट्री कराने के लिए पांच लाख रुपये संदूक में रखे हुए थे। इस घटना में गौस मोहम्मद और तौफीक के घरों में भी आग से हजारों का नुकसान हुआ है। पीड़ित इकरार ने राजस्व प्रशासन से नुकसान का आंकलन कर आर्थिक सहायता की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed