{"_id":"5f0a03db8ebc3e63ac0473fa","slug":"home-delivery-rampur-news-mbd355503553","type":"story","status":"publish","title_hn":"सब्जियों से लेकर दूध और दवाओं की हुई होम डिलीवरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सब्जियों से लेकर दूध और दवाओं की हुई होम डिलीवरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। लॉकडाउन के बाद शहर में सब्जियों से लेकर दूध और दवाओं की होम डिलीवरी भी शुरू हो गई है। लोगों को दैनिक जरूरतों का सामान भी घर बैठे मिला। इस बीच लोगों ने घरों से बाहर आने की कोशिश की, लेकिन पुलिस कर्मियों ने किसी को नहीं आने दिया। उन्हें समझाकर घरों में वापस भेज दिया।
कोरोना के चलते सरकार की ओर से लॉकडाउन लागू कर दिया गया है। यह लॉकडाउन सोमवार को सुबह पांच बजे तक जारी रहेगा। ऐसे में लोगों दैनिक जरूरतों की कोई दिक्कत न हो, इसके लिए प्रशासन की ओर से मुक्कमल इंतजाम किए गए हैं। होम डिलीवरी के जरिए दवाओं और अन्य खाद्य पदार्थों की आपूर्ति की जा रही है। शनिवार को तमाम इंतजाम लॉकडाउन के पहले चरण जैसे नजर आए। जहां बाजार पूरी तरह से बंद रहे, वहीं मुहल्ले के हिसाब सब्जी विक्रेताओं को लगा दिया गया। इसके बाद सब्जी विक्रेताओं ने घर घर जाकर सब्जियों की आपूर्ति की। इसके साथ ही दूध और दवाओं की आपूर्ति भी हुई। लोग सामान लेने के बहाने अपने घरों से बाहर आए तो उन्हें पुलिस कर्मियों ने फटकार कर भगा दिया। सख्त हिदायत दी गई कि लॉकडाउन का उल्लंघन किसी भी कीमत पर न किया जाए। यह आपकी सुरक्षा के लिए ही किया गया है। लिहाजा, इसमें सहयोग करें।