फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   hindu orgnizetion protest against administration

हिंदू संगठनों ने किया प्रदर्शन

Tue, 05 Apr 2016 11:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर Updated Tue, 05 Apr 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
hindu orgnizetion protest against administration
रामपुर के कांशीराम कालोनी में मूर्ति खंडित करने पर प्रदर्शन करते विहिप कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
कांशीराम कालोनी (नादरबाग की मड़ैया) में धार्मिक स्थल पर मूर्ति तोड़े जाने पर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल का आक्रोश फूट पड़ा। कार्यकर्ता कांशीराम कालोनी पहुंचे और घटना की निंदा की। प्रदर्शन कर आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की। कालोनीवासियों ने भी प्रशासन को ज्ञापन देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र स्थित कांशीराम कालोनी में सोमवार रात असामाजिक तत्वों ने धार्मिक स्थल पर मूर्तियों को तोड़ दिया था।
विज्ञापन


पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को शांत कराया था। मंगलवार को विहिप और बजरंग दल के पदाधिकारी कालोनी पहुंचे। घटना की निंदा की। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने बैठक की। पदाधिकारियों ने कहा कि धार्मिक स्थल पर मूर्ति तोड़ा जाना और कार्रवाई न होना पुलिस-प्रशासन की निष्क्रियता दर्शाता है। पदाधिकारियों ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई न होने पर उग्र आंदोलन की भी चेतावनी दी।
विज्ञापन


इस दौरान विहिप जिलाध्यक्ष वेदप्रकाश शर्मा, विजय गुप्ता, उपेंद्र मिश्रा, भारत सिंह यादव, देवेंद्र सोम, संजू यादव, रोशन लाल आदि मौजूद रहे। वहीं, कालोनीवासियों ने भी प्रशासन को ज्ञापन भेजकर पूरी घटना से अवगत कराते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन पर रमेश सक्सेना, संजय, रोहित, कपिल यादव, संदीप सागर, जयदीप सागर, रामसिंह, पूनम, शारदा, लक्ष्मी, पुष्पा, सुनीता, कविता, चंदावती, ममता, गीता, आकाश, अजय आदि के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed