फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   hike in the rate of pulse

दाल में कुछ काला तो जरूर है...

Thu, 28 Apr 2016 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर Updated Thu, 28 Apr 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
 मंडल में दालों के दाम बेलगाम हो गए हैं। एक महीने में बीस रुपये प्रति किलोग्राम तक की तेजी आ चुकी है। महाराष्ट्र सरकार ने कार्रवाई का शिकंजा कसा है।
तय दामों से ज्यादा लेने वाले दुकानदारों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाने की तैयारी की जा रही है। वहीं यूपी सरकार दालों की महंगाई पर चुप है। यहां दाल के दाम  निर्धारित नहीं किए गए हैं। अमर उजाला टीम की पड़ताल के दौरान मनमाने दामों पर दाल बेचने की बात सामने आई है। मंडल के जिलों में दुकानदार अलग-अलग दामों पर दाल बेच रहे हैं।
विज्ञापन

दलील क्वालिटी और पैकिंग की दी जाती है। एक ही जिले में अलग-अलग दुकानों पर दालों के दामों में भी फर्क दिखा। एक और बात देखने में आई कि देहात में दालों के भाव शहर की अपेक्षा थोड़े ज्यादा हैं और क्वालिटी भी खराब है। मंहगाई का दाल की बिक्री पर कुछ    खास फर्क नहीं दिखा। एक तबका ऐसा भी दिखा दाल जिसकी पहुंच से बाहर हो चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 ज्वालानगर स्थित जनरल स्टोर स्वामी प्रमोद शर्मा बतो हैं कि दाल के दामों में उछाल आ गया है। पिछले माह अरहर की दाल 140 रुपये प्रतिकिलो थी। इस समय 160 रुपये प्रतिकिलो बिक रही है। इसके साथ ही उड़द की दाल भी 130 रुपये प्रतिकिलो से 160-170 रुपये प्रतिकिलो हो गया है। मूंग की दाल भी दस रुपये प्रतिकिलो महंगी हो गई है। उनका कहना है कि दाल हमें महंगी मिल रही है तो महंगी बेचनी पड़ रही है। थोक के दाम कम होते हैं तो दुकानदार भी दाम कम कर देता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed