फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Unidentified young man killed after being hit by a train; mutilated body found beside the tracks.

Rampur News: ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात युवक की मौत, क्षत-विक्षत शव ट्रैक किनारे मिला

Mon, 24 Aug 2026 01:28 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Mon, 24 Aug 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
Unidentified young man killed after being hit by a train; mutilated body found beside the tracks.
बिलासपुर। कोतवाली क्षेत्र के काठगोदाम-रामपुर रेलवे मार्ग पर शनिवार की रात दर्दनाक हादसा हो गया। ग्राम पिपलिया महतो के पास रेलवे ट्रैक किनारे 35 वर्षीय एक अज्ञात अर्धनग्न युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

मृतक का शव क्षत-विक्षत अवस्था में ट्रैक के पास पड़ा मिला। सुबह खेतों की ओर गए ग्रामीणों ने शव देखा तो इलाके में खलबली मच गई। शिनाख्त न होने पर पुलिस ने शव पीएम को भेजा है।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी जीत सिंह के अनुसार रविवार की सुबह ग्राम पिपलिया महतो के लोग घूमने के लिए खेतों की तरफ गए तो रेलवे लाइन किनारे 35 वर्षीय एक अज्ञात युवक का अर्धनग्न शव क्षत-विक्षत हालत में पड़ा देखा। रेलवे लाइन किनारे शव देख ग्रामीणों में खलबली मच गई। ग्रामीणों ने मामले की सूचना तत्काल रेलवे स्टेशन के अधीक्षक को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीआरपी भी मौके पर पहुंची, मगर घटनास्थल कोतवाली पुलिस का निकला। रेलवे स्टेशन अधीक्षक ने मेमो के माध्यम से कोतवाली पुलिस को सूचना दी कि काठगोदाम-रामपुर रेलवे लाइन पर किलोमीटर संख्या 31/09 से 31/10 के बीच अर्धनग्न एक अज्ञात व्यक्ति 35 वर्ष ट्रेन से कटकर मृत अवस्था में पड़ा है।
कोतवाली प्रभारी ने तत्काल एक टीम गठित कर मौके पर भेजी। पुलिस ने देखा कि युवक का शव ट्रैक के बाहर क्षत-विक्षत अवस्था में पड़ा था। बकौल पुलिस, आशंका जताई जा रही है कि रात के समय किसी तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आने से यह हादसा हुआ है। उसके पास से कोई भी पहचान पत्र, मोबाइल या ऐसा कोई दस्तावेज नहीं मिला है, जिससे उसकी शिनाख्त हो सके।

पुलिस ने आसपास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों और ग्राम प्रधान को मौके पर बुलाकर शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन काफी देर तक कोई भी उसे पहचान नहीं सका। पुलिस ने पंचायतनामा भरने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। सीओ हर्षिता सिंह ने बताया कि मृतक की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed