फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Elderly motorcyclist dies after being hit by a truck.

Rampur News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार बुजुर्ग की मौत

Mon, 24 Aug 2026 01:26 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Mon, 24 Aug 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
Elderly motorcyclist dies after being hit by a truck.
रामपुर। गंज थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर लकड़ी से भरे ट्रक ने बाइक सवार 60 वर्षीय बुजुर्ग को टक्कर मार दी। हादसे में बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना बगी लिंक रोड के सामने हुई। हादसे के बाद भागने की कोशिश कर रहे ट्रक चालक को भीड़ ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

रविवार दोपहर करीब तीन बजे गंज क्षेत्र के बिलासपुर गेट निवासी मोहम्मद अली बाइक से अपने घर से बिलासपुर गेट स्थित कबाड़ी की दुकान पर जा रहे थे। जैसे ही वह बगी लिंक रोड के सामने पहुंचे, लकड़ी से भरे ट्रक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन

टक्कर लगते ही मोहम्मद अली सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन मौके पर ही उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर चालक को हिरासत में लेने के साथ दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को भी कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक के बड़े बेटे कासिम ने बताया कि मोहम्मद अली कबाड़ का काम करते थे। परिवार में पत्नी के अलावा तीन बेटे और तीन बेटियां हैं। तीनों बेटे भी अपने पिता के साथ कबाड़ी का काम करते थे। हादसे में पिता की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
सीओ सिटी अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि ट्रक चालक पुलिस हिरासत में है। तहरीर के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed