फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Hepatitis C medicine reached the district hospital, problems of patients went away

Rampur News: जिला अस्पताल पहुंची हेपेटाइटिस-सी की दवा, मरीजों की परेशानी हुई दूर

Thu, 05 Dec 2024 02:01 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Thu, 05 Dec 2024 02:01 AM IST
विज्ञापन
Hepatitis C medicine reached the district hospital, problems of patients went away
रामपुर। जिला अस्पताल में हेपेटाइटिस-सी के रोगियों को दवा मिलनी शुरू हो गई है। अस्पताल की मांग पर 62 हजार डोज दवा बंगलूरू से आ गई है। दवा उन रोगियों या उनके तीमारदारों की दी जा रही है, जो पिछले दिनों स्टॉक न होने से दवा से वंचित हो रहे थे। फिलहाल, अस्पताल में दवा आने के बाद हेपेटाइटिस-सी के रोगियों को राहत मिली है। बुधवार को हेपेटाइटिस-सी के रोगी भी काफी संख्या में अस्पताल आए और दवा ली।
विज्ञापन

सीएमएस डॉ. एचके मित्रा ने बताया कि काफी प्रयास के बाद अस्पताल में हेपेटाइटिस-सी की दवा आ सकी है। जितनी डोज दवा की मांग की थी, उतनी मात्रा में मिल भी गई है। इसलिए अब रोगियों के इलाज का क्रम नहीं गड़बड़ाएगा। 62 हजार की डोज की आपूर्ति जिला अस्पताल में हो गई है। अब इसके मरीज अस्पताल में आने लगे हैं और उनको दवा वितरित की जा रही है। सीएमएस ने बताया कि अस्पताल में डोज आ गई है और मरीजों को मुहैया कराई जाने लगी है।
विज्ञापन

आपको बता दें कि जिला अस्पताल ने कुछ समय पहले भी हेपेटाइटिस सी की 62 हजार डोज दवाई की डिमांड भेजी थी। जबकि 7000 हजार डोज दवा आई थी। चंद मरीजों को ही दवा मिल सकी थी। इसके बाद लोग दवा न मिलने पर मेडिकल स्टोर तक दौड़ लगा रहे थे। निजी मेडिकल से महंगे रेट पर दवा खरीद रहे थे। गरीब तबके के लोग सरकारी दवा पर आश्रित रहते हैं, ऐसे में वह लोग भी काफी परेशानी झेल रहे थे। ऐसे में कई बार सीएमएस और चिकित्सकों से भी मरीजों के लिए दवा के बारे में पूछा तो उन्होंने आश्वासन दे दिया था। इसके बाद अभी कुछ दिन पहले सीएमएस डॉ. एचके मित्रा ने दोबारा से निदेशालय को डिमांड भेजी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, चिकित्सक डॉ. राजीव राजपाल ने बताया कि इलाज में क्रम टूटने से फर्क नहीं पड़ता। जब दवा आती है तो दोबारा से इलाज शुरू हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed