फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Heavy vehicles back on the highway after six days; relief for travelers as diversion opens.

Rampur News: छह दिन बाद हाईवे पर दौड़े बड़े वाहन, डायवर्जन खुलने से यात्रियों को राहत

Wed, 12 Aug 2026 01:21 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Wed, 12 Aug 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
Heavy vehicles back on the highway after six days; relief for travelers as diversion opens.
रामपुर। छह दिन के बाद मंगलवार की शाम एक बार फिर हाईवे पर वाहनों का दौड़ना शुरू हो गया। डायवर्जन खुलने के बाद यात्रियों को भारी राहत मिली है। वाहनों की कतारें भी लगी रहीं। कांवड़ियों की संख्या बढ़ने पर यह डायवर्जन बृहस्पतिवार की शाम को फिर से लागू किया जा सकता है। पुलिस की ओर से इसके संकेत दे दिए गए हैं।
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा के लिए बृहस्पतिवार की रात से रूट डायवर्ट कर दिया गया था। पुलिस प्रशासन ने तय समय पर बृहस्पतिवार की शाम चार बजे से निर्धारित रूटों से वाहनों को गुजारना शुरू कर दिया था। ट्रैफिक पुलिस ने हाईवे पर शहजादनगर और कोसी जीरो प्वाइंट पर बैरीकेड लगाकर डायवर्जन किया था और टांडा-बाजपुर मार्ग पर भी रूट डायवर्ट किया गया था।
विज्ञापन

पुलिस अफसरों के अनुसार सावन का दूसरा सोमवार व सावन की शिवरात्रि का कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होने के बाद तय समय शाम करीब चार बजे रूट डायवर्जन खत्म कर रास्ता खोल दिया गया। डायवर्जन खुलने के बाद यात्रियों को बड़ी राहत मिली है। पिछले छह दिन से यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। डायवर्जन खुलने के बाद हाईवे पर वाहनों की कतारें लगनी शुरू हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यातायात निरीक्षक राजीव कुमार ने बताया कि डायवर्जन खोल दिया गया है। अब यदि कांवड़ियों की संख्या बढ़ी तो बृहस्पतिवार की शाम से फिर डायवर्जन लागू हो जाएगा। यदि संख्या सीमित रही तो शुक्रवार की शाम से डायवर्जन लागू होगा।

000
सड़क किनारे खड़े रहे वाहन, खुलते ही लगा जाम
रामपुर। डायवर्जन की वजह से सड़क किनारे वाहन खड़े रहे। रामपुर-शाहबाद रोड, रामपुर-बरेली रोड व नैनीताल रोड पर भारी वाहन सड़क किनारे खड़े दिखाई दिए। देर शाम ट्रैफिक खुलने के बाद पटवाई रोड पर जाम की स्थिति पैदा हो गई। संवाद
0000
हाईवे पर डायवर्जन खोल दिया गया है। पुलिस की निगरानी में ट्रैफिक खोला गया है। अब हापुड़ पुलिस से बात करके डायवर्जन होगा। -राजवीर परिहार, सीओ ट्रैफिक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed