फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   heavy rain in milak

कहीं झमाझम बारिश तो कहीं फुहारें

Thu, 26 Jul 2018 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर Updated Thu, 26 Jul 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
heavy rain in milak
मिलक ब्लाक संसाधन केंद्र पर बारिश में भरा पानी। - अमर उजाला

विज्ञापन
मंगलवार रात से लेकर बुधवार शाम तक मौसम का मिजाज पूरे जिले में अलग-अलग रहा। कहीं झमाझम बारिश हुई तो कहीं लोग बारिश को तरस गए तो कहीं महज फुहारों से ही लोगों को संतुष्टि करनी पड़ी लेकिन, मौसम में बदलाव से तापमान में दो डिग्री सेल्सियस तक की कमी हुई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत जरूर मिली। 

पिछले सप्ताह से ही शहर में लोग बारिश को तरस रहे हैं। सप्ताह भर में कई बार काफी घने बादल आसमान में छाए लेकिन, बरसे नहीं तो कभी हल्की फुहारों के बाद मौसम साफ हो गया। मंगलवार रात को शहर में कुछ फुहार पड़ी लेकिन, इसके बाद बुधवार शाम तक आसमान में बादलों की लुकाछिपी जारी रही लेकिन, बारिश नहीं हुई।
विज्ञापन


कभी घने बादल छा जाते तो कभी धूप निकल आती लेकिन, ग्रामीण क्षेत्रों में बारिश हुई। मिलक क्षेत्र में जमकर बदरा बरसे तो बिलासपुर और स्वार क्षेत्र में भी हल्की बूंदाबांदी हुई। बारिश और बादलों के कारण अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई। बुधवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहा तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं आर्द्रता 75 से 90 फीसदी के बीच रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बिलासपुर क्षेत्र में मंगलवार की रात व बुधवार को दिन में नगर और क्षेत्र में हुई हल्की बूंदाबांदी से मौसम खुशगवार हो गया। पूरे दिन आकाश में काले बादल छाए रहे। किसानों की निगाहे पूरे दिन आकाश की तरफ ही बारिश को निहारती रहीं, मगर ठीक से बारिश नहीं हो  सकी। किसानों का कहना था कि अगर बारिश जोरदार हो जाए तो धान, गन्ना आदि फसलों को काफी लाभ हो जाएगा और उन्हें डीजल फूंक कर आर्थिक नुकसान नहीं उठाना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed