फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Hearing on bail of MP Azam Khan in enemy property case postponed

शत्रु संपत्ति के मामले में सांसद आजम खां की जमानत पर सुनवाई टली

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jun 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Hearing on bail of MP Azam Khan in enemy property case postponed
रामपुर। शत्रु संपत्ति के मामले में सांसद आजम खां की जमानत अर्जी को लेकर मंगलवार को कोर्ट में होने वाली सुनवाई टल गई। अब कोर्ट ने सुनवाई के लिए अगली तारीख 12 जुलाई निर्धारित कर दी है।
विज्ञापन

सांसद आजम खां के खिलाफ शत्रु संपत्ति पर कब्जा कर जौहर विश्वविद्यालय में मिलाने के आरोप में अजीमनगर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। इस मामले में पुलिस की ओर से चार्जशीट दाखिल कर दी गई है। आजम खां बीते करीब सवा साल से सीतापुर जेल में बंद हैं। उनके साथ उनके पुत्र अब्दुल्ला आजम खां भी सीतापुर जेल में हैं।
विज्ञापन

वहीं, उनकी पत्नी विधायक डॉ. तजीन फात्मा जेल से रिहा हो चुकी हैं। उन्होंने अपने अधिवक्ता के माध्यम से जमानत के लिए एमपी एमएलए कोर्ट में प्रार्थनापत्र दिया है। मंगलवार को इस मामले में सुनवाई होनी थी। शासकीय अधिवक्ता अरुण प्रकाश ने बताया कि मंगलवार को कोर्ट में सुनवाई टल गई है। अब अगली सुनवाई 12 जुलाई को होगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed