फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   hearing on bail of azajm kha today

शत्रु संपत्ति मामले में आजम खां की जमानत याचिका पर आज सुनाया जा सकता है फैसला

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
hearing on bail of azajm kha today
रामपुर। सपा सांसद आजम खां द्वारा शत्रु संपत्ति पर कब्जा कर जौहर विवि में मिलाने के आरोप के मामले में एमपी-एमएलए कोर्ट में बुधवार को सुनवाई होगी। जिसमें आजम खां की जमानत याचिका पर फैसला सुनाया जा सकता है।
विज्ञापन

सांसद आजम खां के खिलाफ साल 2019 में शत्रु संपत्ति पर कब्जा कर जौहर विश्वविद्यालय में मिलाने के आरोप में अजीमनगर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। इस मामले में पुलिस की ओर से चार्जशीट दाखिल कर दी गई है। आजम खां बीते करीब सवा साल से अधिक समय से जेल में हैं और इस समय सेहत खराब होने के कारण मेदांता अस्पताल में भर्ती हैं।
विज्ञापन

शत्रु संपत्ति पर कब्जा कर जौहर विवि में मिलाने के आरोप के इस मामले में सांसद आजम खां ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से जमानत के लिए एमपी-एमएलए कोर्ट में प्रार्थना पत्र दाखिल किया था। जिसके बाद कोर्ट में आजम खां की जमानत याचिका पर सुनवाई चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में शुक्रवार 30 जुलाई को कोर्ट में हुई सुनवाई के दौरान बहस की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। जिसके बाद कोर्ट ने फैसला सुरक्षित कर लिया था। मामले में बुधवार को कोर्ट में सुनवाई है, जिसमें संभवत: कोर्ट आजम खां की जमानत याचिका पर फैसला सुना सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed