{"_id":"6164885a8ebc3e655f210ca8","slug":"hearing-of-cartridge-issue-rampur-news-mbd405843334","type":"story","status":"publish","title_hn":"कारतूस कांड में 26 अक्तूबर को होगी सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कारतूस कांड में 26 अक्तूबर को होगी सुनवाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। कारतूस कांड मामले में सोमवार को कोर्ट में तारीख नियत थी। जिसमें पीओ (पीठासीन अधिकरी) के अवकाश पर होने के कारण मामले में अगली तारीख 26 अक्तूबर निर्धारित कर दी गई है।
रामपुर में 10 अप्रैल 2010 को सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के ज्वालानगर में रेलवे क्रासिंग के पास से एसटीएफ की टीम ने सीआरपीएफ के दो हवलदारों को गिरफ्तार कर कारतूस कांड का खुलासा किया था। इस मामले में गिरफ्त में आए दोनों हवलदारों की निशानदेही पर इलाहाबाद पीएसी से रिटायर्ड एक दरोगा यशोदानंदन, मुरादाबाद पीटीसी के एक आरमोरर नाथीराम सैनी समेत बस्ती, गोंडा, बनारस समेत कई जिलों से पुलिस व पीएसी के आरमोरर को गिरफ्तार किया गया था। जिसमें दो सिविलियन भी शामिल थे। पुलिस ने इस मामले की तफ्तीश के बाद इस प्रकरण की चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर दी थी।
एडीजे द्वितीय कोर्ट में इस मामले की सुनवाई चल रही है। ज्यादातर आरोपी इस वक्त जमानत पर चल रहे हैं। इस दौरान पीएसी के रिटायर्ड दरोगा यशोदानंदन की मौत भी हो चुकी है। इस प्रकरण में सोमवार को कोर्ट में तारीख थी। सहायक शासकीय अधिवक्ता प्रताप मौर्य ने बताया कि सोमवार को कारतूस कांड में सुनवाई थी, लेकिन, पीठासीन अधिकारी के अवकाश पर होने के कारण इस मामले में अगली तारीख 26 अक्तूबर तय की गई है।